शहीद सेनानियों के आंगन की पावन माटी पूरित कलश का होगा पूजन
जमुनापार के विद्यालय स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
साहित्य,संस्कृति,लोककला का होगाअनूठा संगम
मंच पर जुटेंगी विविध क्षेत्रों की नामचीन प्रतिभाएं
अपनी माटी की विभूतियों का होगा सम्मान
लोकमित्र ब्यूरो
करछना (प्रयागराज)। आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित 24 वां सात दिवसीय जमुनापार महोत्सव इस वर्ष 9 नवंबर से आयोजित किया जा रहा है। क्षेत्र के रामपुर स्थित बृजमंगल सिंह इंटर कॉलेज परिसर में जमुनापार की माटी परिपाटी,संस्कृति संस्कार,लोक कलाऔर प्रतिभाओं को एक मंच पर संजोने वाले महोत्सव का शुभारंभ जमुनापार के शहीद सेनानियों के घर केआंगन की पावन मिट्टी से पूरित कलश पूजन के साथ शुरू होगा। इसके संदर्भ में रामपुर में शनिवार को हुई आयोजन समिति की बैठक के बाद जानकारी देते हुए जमुनापार जागृति मिशन के संयोजक डॉ.भगवत पाण्डेय ने बताया कि 9 नवंबर से आयोजित सात दिवसीय महोत्सव में प्रतिदिन मंच पर रामकथा के मुख्य प्रवाचक स्वामी विनोदानन्द सरस्वती जी महाराज के श्री मुख से रामकथा होगी। इसकेअलावा जमुनापार की अंतर्विद्यालयीय छात्र प्रतिभाओं के हुनर को संजोते मंच पर,वाद विवाद, निबंध, भाषण, लोक गायन, चित्रकला, लोकनृत्य, रंगोली जैसी प्रतियोगिताओं में बच्चे अपना जलवा बिखेरेंगे। महोत्सव में जहां लोककलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समा बांधेंगें वहीं आजादी के अमर सपूतों की यादगार में संगोष्ठी औरअखिल भारतीय कवि सम्मेलन से महोत्सव गौरवान्वित होगा। अपनी पूर्व परंम्परा के अनुसार समापन दिवस पर मंच पर शिक्षा, विधि, समाज सेवा, लोककला, साहित्य, प्रशासन क्षेत्र से मौजूद नामचीन प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसी क्रम में प्रतिवर्ष की तरह महोत्सव के बाद 18 नवंबर को निशुल्क नेत्र शिविर आयोजन कराने का निर्णय भी लिया गया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































