धार्मिक आस्था लोगों के दिलों में आज भी है कायमः राजा महेंद्र प्रताप सिंह
शंकरगढ़ (प्रयागराज)। शंकरगढ़ का ऐतिहासिक तीन दिवसीय दशहरा मेला क्षेत्र के प्रबुद्ध व स्थानीय प्रशासन के सहयोग से सकुशल संपन्न कराया गया। जिसको लेकर क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों व सरकारी अमला को भी सम्मानित किया गया। ज्ञातव्य हो कि शंकरगढ़ में कई सौ वर्षों से दशहरे से लेकर अगले 3 दिनों तक वृहद मेले का आयोजन होता है जिसमें क्षेत्र के आमजन व्यापारी व प्रबुद्ध लोग शामिल होते हैं। लोगों को दिल में धार्मिक आस्था आज भी सकुशल कायम है जिससे त्योहारों में भी ताजगी जैसा महसूस होता है। उक्त बातें दशहरा मेला के तीसरे दिन सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद शंकरगढ़ के महाराज राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने कही। जय जय जगदीश गैस एजेंसी व छाया मेडिकल स्टोर शंकरगढ के प्रोपराइटर रोहित केसरवानी व अजय केसरवानी एवं आजाद नवयुवक रोशनी कमेटी द्वारा क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों जैसे डॉक्टर, शिक्षक, पत्रकार, विद्युत विभाग व पुलिस विभाग को सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद महाराव राजा महेन्द्र प्रताप सिंह ने क्षेत्र के वरिष्ठ जनों को अंग वस्त्र व उपहार देकर उनका सम्मान बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक दशहरे मेले को संपन्न कराने के लिए सब का भरपूर सहयोग रहा है। उन्होंने मेले में आए हुए समस्त लोगों को मेले की शुभकामना देते हुए धन्यवाद दिया तथा समस्त रोशनी कमेटियों व झांकी संचालकों तथा समस्त मेले में सहयोग करने वाले लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सहयोग की प्रशंसा की। इस अवसर पर अमरेंद्र सिंह, एसएन पांडे, रोहित केसरवानी, अजय केसरवानी, सुजीत कुमार, गोलू, गोपाल दास गुप्ता ,राजेश केसरवानी,दिलीप चतुर्वेदी, सचिन वैश्य, हरिश्चन्द्र वर्मा, सुजीत केसरवानी, रतन केसरवानी, दीपक केसरवानी एवं खंड विकास अधिकारी शंकरगढ, थानाध्यक्ष शंकरगढ़ मनोज कुमार सिंह, उप निरीक्षक ऋतुराज सिंह, विजय सिंह, बृजेश सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































