लोकमित्र ब्यूरो
फूलपुर (प्रयागराज)। फूलपुर नगर पंचायत में चल रही प्राचीन व ऐतिहासिक रामलीला मंचन के पश्चात कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मीकांत काका की अध्यक्षता में भरत मिलाप और रोशनी कार्यक्रम बीती रात आकर्षण का केंद्र बना रहा। ब्लॉक गेट से लेकर फ्लाई ओवर तक प्रतापपुर रोड पर जबरदस्त बिजली के मरकरी बल्ब व ट्यूबलाइट की सजावट आकर्षण का केंद्र रही। पूरी रात श्रद्धालुओं ने चौकियों का आनंद लिया। जगह-जगह पुरस्कार वितरण तथा कमेटी पदाधिकारियों द्वारा आकर्षक सजावट पर पुरस्कारों की वर्षा की गई। इस अवसर पर फूलपुर पुलिस पूरी रात मेले में मुश्तैद रही। मेले को सफल बनाने के लिए आयोजन हेतु रूट डायवर्जन भी किया गया। इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिला मंत्री रोहित केसरी, भारत ग्रुप के निर्देशक अशोक अग्रवाल, डॉ0 कमलेश मिश्रा, आर0के0 ब्रदर्स रवि केसरी, छवि केसरी, रिलायंस टाइल्स के प्रोपराइटर अनिल केसरी, महेश चंद केशरी व राम बाबू केसरी आदि उपस्थित रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें