पांती में हो रहे मानस सत्संग समारोह में पहुंचकर हनुमान जी का लिया आशीर्वाद
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को मेजा क्षेत्र में चल रहे धार्मिक आयोजनों में पहुँचकर सिद्ध हनुमान जी के साथ संतों का आशीर्वाद लिया।उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि मेजा क्षेत्र के लोगों की धार्मिक सोच और सनातन धर्म के विस्तार के प्रयास को प्रणाम करता हूँ।इस तरह के आयोजनों से जन कल्याण तय है।
मानस प्रचार सेवा संस्थान पांती में शुक्रवार को नौ दिवसीय 55 वाँ मानस सत्संग समारोह की शुक्रवार को शुरुवात हुई है।मानस प्रचारिणी समिति के सचिव विजयानंद उपाध्याय ने बताया कि नौ दिवसीय मानस सम्मेलन आयोजन की रामचरित मानस के नह्वाहन परायण पाठ से हुई है।उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और पूर्व विधायक श्री मती नीलम करवरिया ने सिद्ध हनुमान मंदिर पहुंच कर सन्तों और मानस मर्मज्ञों का आशीर्वाद लिया।सिद्ध हनुमान जी का आशीर्वाद लिया।आयोजक मण्डल के वरिष्ठ व्यवस्थाधिकारी नित्यानंद उपाध्याय ने उप मुख्यमंत्री को हनुमान जी की फोटो भेंट की। आयोजन के लिए कई मानस वेत्ता आ चुके हैं ।कार्यक्रम के साथ आगे कई संत भी जुड़ेंगे। मौके पर सिद्धान्त तिवारी, विजयानंद उपाध्याय, मनीष उपाध्याय, शुक्ल, अजित पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































