V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

वृक्षों के साथ करें जीव रक्षा-डीएफओ

स्कूल में प्रोजेक्टर कक्ष का हुआ उद्घाटन, वन्य प्राणी सप्ताह के तहत हुई गोष्ठी
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। क्षेत्र के बगहा स्थित एमएल पब्लिक स्कूल में वन्य प्राणी सप्ताह एवं स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला वन अधिकारी प्रयागराज महावीर कौजलगी ने वृक्षों के साथ वन्य जीवों की रक्षा की जानी चाहिए।  डीएफओ ने सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित गोष्ठी में कहा कि बृक्षों के साथ वन्य जीव भी पर्यावरण मित्र हैं। पौधरोपण मुहिम के साथ जल जीव और वन्य जीवों के संरक्षण पर जोर दिया जाना चाहिए।विशिष्ट अतिथि के रूप में वन क्षेत्राधिकारी अजय सिंह रहे। संगोष्ठी की अध्यक्षता स्कूल के प्रबंधक दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने किया है। संगोष्ठी की शुरुआत डीएफओ के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वन क्षेत्राधिकारी अजय सिंह ने कहा कि क्षेत्र में पौधरोपण के लिए सघन अभियान चलाया गया है।वन्य जीव काले हिरण के संरक्षण को लेकर क्षेत्रीय विधायक राजमणि कोल और प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र के साथ चर्चा कर एक कार्ययोजना बनाई गई है। इस पर जिले के अधिकारियों से चर्चा कर इस पर अमल किया जाएगा।   कार्यक्रम के दौरान डीएफओ महावीर  कौजलगी को प्रधानाचार्य और प्रबंधक ने मोमेंटो भेंट किया। बाद में मुख्य अतिथि ने स्कूल में प्रोजेक्टर कक्ष का फीता काटकर के उद्घाटन किया। उन्होंने बच्चो से कई प्रश्न भी किए सही जवाब देने वाले प्रतिभावान बच्चों को मेडल, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। क्षेत्राधिकारी अजय सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक यह वन्य जीव संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया जाता है जिसके अंतर्गत हम लोग क्षेत्रीय लोगों को जागरूक करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने किया। मौके पर प्रमुख रूप से निदेशक बबिता गुप्ता, वन दरोगा विपिन सिंह, वन रक्षक अनुपम पांडे ,के पी उपाध्याय, अभिरंजन गुप्ता, गौरव पांडे, रोहन मिश्रा,कमलेश शर्मा, विपुल यादव, प्रशांत तिवारी, दिव्यांशु गुप्ता, विपिन शुक्ला सहित कई लोग मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
स्कूल में प्रोजेक्टर कक्ष का हुआ उद्घाटन, वन्य प्राणी सप्ताह के तहत हुई गोष्ठी
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। क्षेत्र के बगहा स्थित एमएल पब्लिक स्कूल में वन्य प्राणी सप्ताह एवं स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला वन अधिकारी प्रयागराज महावीर कौजलगी ने वृक्षों के साथ वन्य जीवों की रक्षा की जानी चाहिए।  डीएफओ ने सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित गोष्ठी में कहा कि बृक्षों के साथ वन्य जीव भी पर्यावरण मित्र हैं। पौधरोपण मुहिम के साथ जल जीव और वन्य जीवों के संरक्षण पर जोर दिया जाना चाहिए।विशिष्ट अतिथि के रूप में वन क्षेत्राधिकारी अजय सिंह रहे। संगोष्ठी की अध्यक्षता स्कूल के प्रबंधक दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने किया है। संगोष्ठी की शुरुआत डीएफओ के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वन क्षेत्राधिकारी अजय सिंह ने कहा कि क्षेत्र में पौधरोपण के लिए सघन अभियान चलाया गया है।वन्य जीव काले हिरण के संरक्षण को लेकर क्षेत्रीय विधायक राजमणि कोल और प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र के साथ चर्चा कर एक कार्ययोजना बनाई गई है। इस पर जिले के अधिकारियों से चर्चा कर इस पर अमल किया जाएगा।   कार्यक्रम के दौरान डीएफओ महावीर  कौजलगी को प्रधानाचार्य और प्रबंधक ने मोमेंटो भेंट किया। बाद में मुख्य अतिथि ने स्कूल में प्रोजेक्टर कक्ष का फीता काटकर के उद्घाटन किया। उन्होंने बच्चो से कई प्रश्न भी किए सही जवाब देने वाले प्रतिभावान बच्चों को मेडल, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। क्षेत्राधिकारी अजय सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक यह वन्य जीव संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया जाता है जिसके अंतर्गत हम लोग क्षेत्रीय लोगों को जागरूक करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने किया। मौके पर प्रमुख रूप से निदेशक बबिता गुप्ता, वन दरोगा विपिन सिंह, वन रक्षक अनुपम पांडे ,के पी उपाध्याय, अभिरंजन गुप्ता, गौरव पांडे, रोहन मिश्रा,कमलेश शर्मा, विपुल यादव, प्रशांत तिवारी, दिव्यांशु गुप्ता, विपिन शुक्ला सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment