हसन-अवीम टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज। करेली क्रिकेट क्लब ने इलाहाबाद हीरोज़ क्लब को दो विकेट से हराकर हसन-अवीम टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस जीत में राहुल सिंह के हरफनमौला खेल (47 नाबाद एवं तीन विकेट) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दौलत हुसैन कॉलेज मैदान पर मंगलवार को खेले गए मैच में टॉस हारकर इलाहाबाद हीरोज क्लब ने 18.3 ओवर में 118 रन बनाये। जुनैद 47 व आनंद सिंह ने 18 रन की पारी खेली। केसीसी के राहुल सिंह व पवन कुमार ने तीन-तीन, केशव मिश्र व सुफियान खान दो-दो विकेट लिया। जवाब में करेली क्रिकेट क्लब ने 18.2 ओवर में 8 विकेट पर 119 रन बना लिए। राहुल सिंह 47 व केशव मिश्र ने 20 रन बनाए। एएचसी के विपिन राठौर व अजय पांडेय को तीन-तीन विकेट मिला। मैच के बाद पूर्व फुटबॉलर हमज़ा अहमद और पूर्व क्रिकेटर मनीष यादव ने राहुल सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































