हर मातृ शक्ति में है दुर्गा व सरस्वती का रूपः अरुण शुक्ला
लोकमित्र ब्यूरो
शंकरगढ़ (प्रयागराज)। नवरात्रि के नवमी के दिन आज विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने दुर्गा पंडाल में पहुंचकर मातृशक्ति का विशेष कार्यक्रम चलाकर गौ पूजन एवं प्रसाद वितरण किया। बता दें कि नवरात्र के पावन महीने में आज नवरात्र के नवमी में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष चंद्र निधान पांडे की अध्यक्षता में धर्म यात्रा महासंघ के जिला संयोजक प्रयागराज काशी प्रांत अरुण शुक्ला के नेतृत्व में शंकरगढ़ क्षेत्र के नव दुर्गा पंडालों पर पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर मातृशक्ति पर अपना विचार रखते हुए कहा कि हर महिला में देवी दुर्गा सरस्वती एवं अन्य देवी विराजमान होती हैं। इनको अपने शक्ति का एहसास होना चाहिए क्योंकि यह मातृशक्ति समय-समय पर चंडिका का रूप भी लेती हैं और समय-समय पर महागौरी का भी रूप लेती है। हम लोगों को मात्र शक्तियों का सम्मान करना चाहिए और इनके उत्थान के लिए हम लोगों को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम के उपरांत विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने गौ पूजन वा पंडाल में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी संपन्न करवाया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, गौ रक्षा जिला संयोजक विनय द्विवेदी ,धनंजय सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं भक्तगण मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































