लोकमित्र ब्यूरो
शंकरगढ (प्रयागराज)। शंकरगढ़ क्षेत्र की एक महिला ने अस्पताल जाते समय एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया ।महिला को प्रसव पीड़ा होने पर आशा ने 108 एंबुलेंस को फोन कर के सम्पर्क किया गया तत्पश्चात मरीज को लेकर सीएचसी शंकरगढ़ जा रहे थे महिला ने रास्ते मे ही बच्चे को जन्म दिया। बता दे की भड़िवार निवासी जुगुन्थी देवी पत्नी सीताराम को 3 अक्टूबर दिन सोमवार को भोर में प्रसव पीड़ा शुरू हुई। भड़िवार की आशा अन्नू देवी ने 108 एंबुलेंस को फोन लगाया करीब 15 मिनट बाद एंबुलेंस जुगुन्थी के घर पहुंच गयी। जुगुन्थी को एम्बुलेंस से लेकर सीएचसी शंकरगढ़ जा रहे थे घर से कुछ ही दूर निकले थे कि गदामार गांव के पास जुगुन्थी को प्रसव पीड़ा बहुत बढ़ गई तब 108 एंबुलेंस के ई एम टी मनोज कुमार और पायलट महेश कुमार यादव ने रास्ते में ही एंबुलेंस को रोक लिया। अपनी सूझबूझ से काम लेते हुए ई एम टी मनोज कुमार ने गांव की आशा अन्नू देवी के सहयोग से एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव करा दिया। बाद में महिला को सीएचसी शंकरगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां स्टाफ नर्स ने बताया जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित है। जुगुन्थी के घर वालों ने एंबुलेंस के स्टाफ की बड़ी सराहना की और धन्यवाद दिया।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें



































































