V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मां सिद्धिदात्री के रूप मे पूजी गई कन्याएं के साथ विशाल भंडारा का आयोजन

लोकमित्र ब्यूरो
लेड़ियारी (प्रयागराज)। शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन दुर्गा पंडालों मां सिद्धिदात्री स्वरूप का पूजन और कन्या भोज के साथ भंडारा का आयोजन किया गया। लेड़ियारी मंडी तिराहे व बाजार मे कन्याओं का पांव पखार श्रृंगार आरती कर नवदुर्गा के रूप मे मे पूजन किया गया। मां भक्तों ने हवन पूजन के साथ मां सिद्धिदात्री का चुनरी चढ़ाकर श्रृंगार किया। दुर्गा पूजा समिति लेड़ियारी मे तीन स्थानों पर नवयुवक व्यापार मंडल के सौजन्य नौ देवियों को वस्त्र पहनाकर पूजा-अर्चना कर उपहार भेंट कर आर्शीवाद लिए। मंगलवार को मां सिद्धिदात्री की आरती पूजन के बाद हवन किया गया। समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पूड़ी, हलुआं, सब्जी का प्रसाद वितरण किया। जिससे हजारों की संख्या मे आने – जाने तथा राहगीरों व वाहनों को रुकवाकर प्रसाद दिया गया। भंडारा का आयोजन दोपहर तीन बजे प्रारंभ किया गया। देर रात तक प्रसाद का सिलसिला जारी रहा। भक्तगण मां का जयकारे लगा रहे थे। जिससे आसपास गांव मे गुंजायमान हो उठा। इसी क्रम मे व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज कुमार केशरवानी लालतारा के सौजन्य से विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य रूप से विशाल केशरी, अर्पित केशरी, अंकज केशरी, अंकुर केशरी, राहुल केशरी, बरमदीन अग्रहरी, विनीत कुमार मोदनवाल, शिव मोहन ध्दिवेदी, विजय केशरी, राजेश कुमार उर्फ रज्जे, आशीष मिश्रा आदि लोगों ने अपनी – अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते रहे। इस तरह खीरी, टौंगा, बघोल, पूरादत्तु, बहरैचा आदि स्थानों पर भंडारा का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्षों ने बताया कि दुर्गा पूजा का विसर्जन आज बुधवार को शासनादेश के निर्देशानुसार तालाब व लपरी नदी मे प्रवाहित किया जाएगा और दशहरा भी होगा ।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लोकमित्र ब्यूरो
लेड़ियारी (प्रयागराज)। शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन दुर्गा पंडालों मां सिद्धिदात्री स्वरूप का पूजन और कन्या भोज के साथ भंडारा का आयोजन किया गया। लेड़ियारी मंडी तिराहे व बाजार मे कन्याओं का पांव पखार श्रृंगार आरती कर नवदुर्गा के रूप मे मे पूजन किया गया। मां भक्तों ने हवन पूजन के साथ मां सिद्धिदात्री का चुनरी चढ़ाकर श्रृंगार किया। दुर्गा पूजा समिति लेड़ियारी मे तीन स्थानों पर नवयुवक व्यापार मंडल के सौजन्य नौ देवियों को वस्त्र पहनाकर पूजा-अर्चना कर उपहार भेंट कर आर्शीवाद लिए। मंगलवार को मां सिद्धिदात्री की आरती पूजन के बाद हवन किया गया। समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पूड़ी, हलुआं, सब्जी का प्रसाद वितरण किया। जिससे हजारों की संख्या मे आने – जाने तथा राहगीरों व वाहनों को रुकवाकर प्रसाद दिया गया। भंडारा का आयोजन दोपहर तीन बजे प्रारंभ किया गया। देर रात तक प्रसाद का सिलसिला जारी रहा। भक्तगण मां का जयकारे लगा रहे थे। जिससे आसपास गांव मे गुंजायमान हो उठा। इसी क्रम मे व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज कुमार केशरवानी लालतारा के सौजन्य से विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य रूप से विशाल केशरी, अर्पित केशरी, अंकज केशरी, अंकुर केशरी, राहुल केशरी, बरमदीन अग्रहरी, विनीत कुमार मोदनवाल, शिव मोहन ध्दिवेदी, विजय केशरी, राजेश कुमार उर्फ रज्जे, आशीष मिश्रा आदि लोगों ने अपनी – अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते रहे। इस तरह खीरी, टौंगा, बघोल, पूरादत्तु, बहरैचा आदि स्थानों पर भंडारा का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्षों ने बताया कि दुर्गा पूजा का विसर्जन आज बुधवार को शासनादेश के निर्देशानुसार तालाब व लपरी नदी मे प्रवाहित किया जाएगा और दशहरा भी होगा ।

Leave a Comment