2024 तक हर घर जल पहुंचाने का लक्ष्य
🔔 यह भी पढ़ें...
अयोध्या। केंद्र सरकार की हर घर जल योजना के जरिए शुद्ध पानी पहुंचाने का कार्य तेजी से चल रहा है। अयोध्या योगी सरकार के केंद्रबिंदु में है। यहां भी हर घर तक जल पहुंचे, इसके लिए सरकार पुरजोर कोशिश कर रही है। पानी के लिए लोगों को सुदूर न जाना पड़े, केंद्र सरकार के इस लक्ष्य को प्रदेश की योगी सरकार पूरी तरह से साकार कर रही है। अयोध्या में अभी तक 20755 कनेक्शन हो चुके हैं। हर ग्रामीणों के घर तक पाइपलाइन से साफ पानी पहुंचाना इसका लक्ष्य है। सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत योजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसे पूरा करने के लिए 2024 तक का समय है। देश के कई इलाकों में लोगों को साफ पानी लेने के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता था पर यह सुविधा हर घर तक उपलब्ध हो। इसके लिए सरकार प्रयासरत है। जल निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अरविंद यादव ने बताया कि 20755 कुल कनेक्शन हुआ है। शेष बचे कनेक्शन मार्च 2024 तक पूर्ण कर लिए जाएंगे। घरों को पाइपलाइन से साफ पानी की आपूर्ति कराने का दायरा सरकार ने बढ़ाने का फैसला किया है। 2024 तक हर घर नल, हर घर जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































