V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

ट्रक में भिड़ी श्रद्धालुओं की कार, माँ-बेटी की मौत

अयोध्या। रायबरेली के दर्शन पूजन के लिए राम नगरी अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं की कार शनिवार को रौनाही थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। ट्रक से टक्कर के चलते कार सवार मां-बेटी की मौत हो गई,जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भिजवाया है। बताया गया कि शनिवार को भोर रौनाही थाना क्षेत्र के अरकुना के पास अयोध्या की ओर जा रही एक कार संख्या यूपी 33 केएफ 0423 अनियंत्रित होकर साढ़े पांच बजे ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार हुई थी कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मामले की जानकारी पर स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।
 इमरजेंसी डॉक्टर ने कामिनी 45 वर्ष पत्नी इन्द्र प्रकाश निवासी सनेथू महराजगंज जिला रायबरेली व उसकी बेटी शालिनी 24 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। जबकि कार सवार 20 वर्षीय पारुल के साथ परिवार के हरीश कुमार और चालक हरदोई निवासी मनीष को इलाज के लिये जिला अस्पताल भिजवाया है।थाना प्रभारी अक्षय कुमार ने बताया हादसे में दो की मौत हुई है जबकि 3 घायल हुए हैं। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। रायबरेली के दर्शन पूजन के लिए राम नगरी अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं की कार शनिवार को रौनाही थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। ट्रक से टक्कर के चलते कार सवार मां-बेटी की मौत हो गई,जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भिजवाया है। बताया गया कि शनिवार को भोर रौनाही थाना क्षेत्र के अरकुना के पास अयोध्या की ओर जा रही एक कार संख्या यूपी 33 केएफ 0423 अनियंत्रित होकर साढ़े पांच बजे ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार हुई थी कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मामले की जानकारी पर स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।
 इमरजेंसी डॉक्टर ने कामिनी 45 वर्ष पत्नी इन्द्र प्रकाश निवासी सनेथू महराजगंज जिला रायबरेली व उसकी बेटी शालिनी 24 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। जबकि कार सवार 20 वर्षीय पारुल के साथ परिवार के हरीश कुमार और चालक हरदोई निवासी मनीष को इलाज के लिये जिला अस्पताल भिजवाया है।थाना प्रभारी अक्षय कुमार ने बताया हादसे में दो की मौत हुई है जबकि 3 घायल हुए हैं। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है

Leave a Comment