V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

गांधी जयंती समारोह का सम्मान पूर्वक आयोजन किया जायेगा : जिलाधिकारी

गांधी जी के जीवन संघर्ष, उनकी देश सेवा, उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला जायेगा
अयोध्या । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्मदिवस गांधी जयंती समारोह मनाये जाने के सम्बंध में शासन से प्राप्त निर्देश क्रम में जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया है कि आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरे देश में गरिमामय ढंग से मनाये जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में 02 अक्टूबर 2022 को 153वें गांधी जयंती समारोह का सम्मान पूर्वक आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर जनपद में प्रस्तावित कार्यक्रमों में प्रातः 6 बजे से 7 बजे सभी कार्यालयाध्यक्ष अपने कार्यालय परिसर की साफ सफाई श्रमदान करेंगे। प्रातः 7 से 7ः30 बजे तक नगर एवं विभिन्न कार्यालय परिसर में स्थापित महापुरूषों व देश के स्वतंत्रता के लिए शहीदों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कराया जायेगा तथा सभी कार्यालयों विद्यालयों आदि के किसी कक्ष या हाल में वरिष्ठ अधिकारी, प्रधानाचार्य या अध्यक्ष द्वारा प्रातः 9 बजे महात्मा गांधी जी के एक बड़े चित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण किया जायेगा इसके पूर्व सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा और उसके बाद गांधी जी के जीवन संघर्ष, उनकी देश सेवा, उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला जायेगा। विशेष रूप से निर्बलों एवं कमजोरों के कल्याण सम्बंधित ‘‘अंत्योदय‘‘ की उनकी अवधारणा, भावनात्मक एकता, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के सम्बंध में उनके विचारों का संक्षेप में परिचय दिया जायेगा। पूर्वान्ह 11ः30 बजे नयाघाट व फटिक शिला व कुष्ठ आश्रम मोदहा खोजनपुर में स्थित कुष्ठाश्रम के रोगियों को फल वस्त्र वितरण का कार्यक्रम है। प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक विकास प्रदर्शनी गांधी पार्क पुराने एसएसपी आफिस के सामने में लगायी जायेगी, जिसका संयोजन मुख्य विकास अधिकारी को सौपा गया है। इसके बाद सायं 5ः30 बजे जिला कारागार में बंदियों को मिष्ठान वितरण तथा जनपद के प्रत्येक गांव में सफाई अभियान चलाया जायेगा। सभी कार्यो के लिए संयोजक भी बनाये गये है। सभी से अपने-अपने कार्यो को बेहतर ढंग से करने हेतु निर्देश दिया गया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
गांधी जी के जीवन संघर्ष, उनकी देश सेवा, उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला जायेगा
अयोध्या । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्मदिवस गांधी जयंती समारोह मनाये जाने के सम्बंध में शासन से प्राप्त निर्देश क्रम में जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया है कि आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरे देश में गरिमामय ढंग से मनाये जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में 02 अक्टूबर 2022 को 153वें गांधी जयंती समारोह का सम्मान पूर्वक आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर जनपद में प्रस्तावित कार्यक्रमों में प्रातः 6 बजे से 7 बजे सभी कार्यालयाध्यक्ष अपने कार्यालय परिसर की साफ सफाई श्रमदान करेंगे। प्रातः 7 से 7ः30 बजे तक नगर एवं विभिन्न कार्यालय परिसर में स्थापित महापुरूषों व देश के स्वतंत्रता के लिए शहीदों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कराया जायेगा तथा सभी कार्यालयों विद्यालयों आदि के किसी कक्ष या हाल में वरिष्ठ अधिकारी, प्रधानाचार्य या अध्यक्ष द्वारा प्रातः 9 बजे महात्मा गांधी जी के एक बड़े चित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण किया जायेगा इसके पूर्व सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा और उसके बाद गांधी जी के जीवन संघर्ष, उनकी देश सेवा, उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला जायेगा। विशेष रूप से निर्बलों एवं कमजोरों के कल्याण सम्बंधित ‘‘अंत्योदय‘‘ की उनकी अवधारणा, भावनात्मक एकता, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के सम्बंध में उनके विचारों का संक्षेप में परिचय दिया जायेगा। पूर्वान्ह 11ः30 बजे नयाघाट व फटिक शिला व कुष्ठ आश्रम मोदहा खोजनपुर में स्थित कुष्ठाश्रम के रोगियों को फल वस्त्र वितरण का कार्यक्रम है। प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक विकास प्रदर्शनी गांधी पार्क पुराने एसएसपी आफिस के सामने में लगायी जायेगी, जिसका संयोजन मुख्य विकास अधिकारी को सौपा गया है। इसके बाद सायं 5ः30 बजे जिला कारागार में बंदियों को मिष्ठान वितरण तथा जनपद के प्रत्येक गांव में सफाई अभियान चलाया जायेगा। सभी कार्यो के लिए संयोजक भी बनाये गये है। सभी से अपने-अपने कार्यो को बेहतर ढंग से करने हेतु निर्देश दिया गया है।

Leave a Comment