लालगंज,प्रतापगढ़। सदियों बाद आयी विश्वव्यापी कोरोना महामारी से सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा सम्पूर्ण देश में लगाये जा रहे कोविड वैक्सीन को भारत के प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित किये जा रहे सेवा पखवाड़े में सम्मिलित करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सम्पूर्ण जनपद के सामु0 स्वा0 केन्द्रों पर टी स्टॉल कार्यक्रम का आयोजन किया गया!इस क्रम में भाजपा के अनुषंगी संगठन भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं की सहभागिता से कार्यक्रम के प्रति अपार जन समर्थन देखने को मिला। किसान मोर्चा ने इस कार्यक्रम को एक जन-उत्सव में बदल दिया। विदित है कि जनपद में किसान मोर्चा जनपद के छोटे, मध्यम व बड़े किसानों के बीच समान रूप से लोकप्रिय है तथा गाँव – गाँव जाकर किसान मोर्चा के कार्यकर्ता आमजनों को भाजपा सरकार की योजनाओं से परिचित व लाभान्वित करा रहे हैं ।लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीनेशन के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रतापगढ़ के सांसद संगम लाल गुप्ता ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुवात की । इस कार्यक्रम के संयोजक पवन वर्मा, सदस्य जिला कार्यसमिति भाजपा किसान मोर्चा रहे । जिन्होंने वैक्सीनेशन हेतु लोगों को प्रेरित करते हुए उनके साथ चाय पी और सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों पर खुलकर चर्चा की । कार्यक्रम में सीएचसी लालगंज अधीक्षक डॉ. अरविन्द गुप्ता एवम् उनकी टीम ने तन्मयता से कार्य किया । सांसद के साथ भाजपा नेता ओम प्रकाश पांडेय “गुड्डू”, नागेश प्रताप सिंह “छोटे सरकार” पूर्व विधानसभा प्रत्यासी उपस्थित रहे ।गणमान्यों में भाजपा मंडल अध्यक्ष लालगंज राजकुमार बरनवाल, मंटू पांडेय, राजेश मिश्रा, उपाध्यक्ष विवेक सिंह, धर्मेन्द्र सरोज, मिथिलेश जायसवाल समेत कई महिला व पुरूष किसान मोर्चा के कार्यकर्ता व समीप के गांवों के लोग उपस्थित रहे।
Attachments area



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































