ग्राम प्रधान का मिड-डे-मील अधिकार होगा सीज
बीकापुर-अयोध्या। शिक्षा क्षेत्र के बैती कला न्याय पंचायत के एक परिषदीय प्राथमिक विद्यालय डीहवा पांडेय का पुरवा गांव में मंगलवार सुबह मिड डे मील के भोजन में बच्चों को नमक और चावल दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि यहां तैनात प्रधानाध्यापिका अक्सर विद्यालय नहीं आती हैं। विद्यालय में करीब 50 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। गांव निवासी बृजेश मिश्र, अरविंद कुमार मिश्रा आदि ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि मंगलवार को सुबह मध्यान भोजन में बच्चों को सादा चावल और नमक दिया गया। गांव के पास विद्यालय होने के कारण कई बच्चे भोजन लेकर घर चले जाते हैं और भोजन करके फिर वापस विद्यालय जाते हैं। नमक चावल होने से जब कई बच्चों द्वारा घर पर अभिभावकों से बताया गया और भोजन करने से इंकार कर दिया गया तो गांव के कई पुरुष और महिलाएं विद्यालय पहुंच गई। तथा नाराजगी जाहिर करते हुए आक्रोश जताया। आक्रोश व्यक्त करने वालों में सतनारायण, विवेक कुमार, बृजेश मिश्रा, अरविंद कुमार मिश्रा, आशा देवी, रोली आदि ग्रामीण शामिल रहे। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामलेे की जांच करके कार्यवाही की जाएगी। बताते चलें कि बैंती कला के डल्लू मिश्र का पुरवा प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील में नमक चावल खाते बच्चों का वीडियो वायरल होने के पश्चात प्रशासन हुआ सख्त, हेड मास्टर की अनुपस्थिति में मिड डे मील इंचार्ज सहायक अध्यापिका व एक अन्य अध्यापक को निलंबित किया गया है वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी नें बताया जिला पंचायत राज्य अधिकारी द्वारा ग्राम प्रधान अनिल सिंह के मिड डे मील संबंधित अधिकार को किया जायेगा सीज।



उत्तरप्रदेश







शेयर करें



































































