V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मंडलायुक्त ने नगर निगम क्षेत्र में भ्रमण कर ली जानकारी

अयोध्या। मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा ने प्रातःकालीन नगर निगम क्षेत्र में भ्रमण के क्रम में आज आचार्य नरेन्द्र देव वार्ड (साहबगंज) में नाले के सफाई अभियान की शुरूआत की। उन्होंने नाले के आसपास रहने वाले लोगों से रूबरू हुये तथा वहां के यथास्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। मण्डलायुक्त ने मोहल्लावासियों से सरकार की योजनाओं से प्राप्त हो रहे लाभों के बारे में पूछा तथा कहा कि यदि किसी भी लाभार्थी का पैसा उसके खाते में नही पहुंच रहा है तो वह अपने सम्बंधित बैंक खाते से अपने आधार को लिंक करवा लें, जिससे सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ सीधे आमजन के खाते में पहुंच सकें। सफाई अभियान के दौरान आचार्य नरेन्द्र देव वार्ड की पार्षद श्रीमती शकुन्तला गौतम से वार्ड से सम्बंधित कार्यो के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी सहित आम जनमानस उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

अयोध्या। मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा ने प्रातःकालीन नगर निगम क्षेत्र में भ्रमण के क्रम में आज आचार्य नरेन्द्र देव वार्ड (साहबगंज) में नाले के सफाई अभियान की शुरूआत की। उन्होंने नाले के आसपास रहने वाले लोगों से रूबरू हुये तथा वहां के यथास्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। मण्डलायुक्त ने मोहल्लावासियों से सरकार की योजनाओं से प्राप्त हो रहे लाभों के बारे में पूछा तथा कहा कि यदि किसी भी लाभार्थी का पैसा उसके खाते में नही पहुंच रहा है तो वह अपने सम्बंधित बैंक खाते से अपने आधार को लिंक करवा लें, जिससे सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ सीधे आमजन के खाते में पहुंच सकें। सफाई अभियान के दौरान आचार्य नरेन्द्र देव वार्ड की पार्षद श्रीमती शकुन्तला गौतम से वार्ड से सम्बंधित कार्यो के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी सहित आम जनमानस उपस्थित रहे।

Leave a Comment