V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

स्मार्ट युवा फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गईं प्रेरणादायक फिल्में

मलिन बस्तियों के बच्चों द्वारा बनाई गई फिल्मों का हुआ प्रदर्शन
प्रयागराज। स्मार्ट युवा फिल्म फेस्टिवल के अंतर्गत प्रयागराज की मलिन बस्तियों के युवाओं द्वारा बनाई गई प्रेरणादायक फिल्मों का प्रदर्शन गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में किया गया। स्मार्ट युवा कार्यक्रम, यूनिसेफ, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विज्ञान फ़ाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में की गई एक पहल है जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के वॉलंटियर द्वारा प्रयागराज की संजय नगर, 6 चैथम लाइन, 32 चैथम लाइन, 9 निर्माण संगम एवं अशोक नगर बस्तियों में युवाओं को सकारात्मक एवं प्रेरणादायक फिल्में बनाने के लिए प्रशिक्षित किया गया। इसके फलस्वरूप युवाओं द्वारा बाल संरक्षण, कोविड एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर आधारित सत्य कहानियों पर विडियो बनाए गए।
 कार्यक्रम के विषय में बताते हुए, यूनिसेफ उत्तर प्रदेश के संचार विशेषज्ञ भाई शैली ने कहा, “स्मार्ट युवा कार्यक्रम लखनऊ, कानपुर एवं प्रयागराज में शुरू किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के 75 एन एस एस के युवाओं ने 14 मलिन बस्तियों में कार्य किया।   कार्यक्रम में युवाओं को सम्मानित करते हुए प्रयागराज के जिलाधिकारी संजय खत्री ने कहा कि रचनात्मक कार्य करते हुए युवा सबसे अधिक प्रसन्न होते हैं और स्मार्ट युवा कार्यक्रम के अंतर्गत सत्य कहानियों के विडियो बना कर युवाओं ने न केवल रचनात्मता का प्रदर्शन किया है बल्कि बहुत से लोगों को प्रेरित करने और नई दिशा देने का कार्य भी किया है। प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि स्मार्ट युवा कार्यक्रम के अंतर्गत बनाई गई फिल्मों के माध्यम से युवा ने यह बता दिया है की उनके अंदर स्थितियों को बेहतर बनाने का जज़्बा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आई जी रेंज प्रयागराज डॉ राकेश सिंह ने युवाओं द्वारा बनाई गई फिल्मों की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्मार्ट युवा कार्यक्रम के अंतर्गत बनाई गई सभी 77 कहानियाँ प्रेरणादायक हैं। इस तरह की कहानियों को समाज के सामने लाना चाहिए ताकि उनसे लोग प्रेरित हो सकें।  एनएसएस वॉलंटियर द्वारा बनाई गई फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ फिल्मों का चयन निर्णायक द्वारा किया गया एवं एनएसएस मैंटर रश्मि कुमार पाल, रवि कुमार, अंजलि यादव, अदित्य पांडे, रिंकू यादव एवं रवि कुमार को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मलिन बस्तियों के बच्चों द्वारा बनाई गई फिल्मों का हुआ प्रदर्शन
प्रयागराज। स्मार्ट युवा फिल्म फेस्टिवल के अंतर्गत प्रयागराज की मलिन बस्तियों के युवाओं द्वारा बनाई गई प्रेरणादायक फिल्मों का प्रदर्शन गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में किया गया। स्मार्ट युवा कार्यक्रम, यूनिसेफ, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विज्ञान फ़ाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में की गई एक पहल है जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के वॉलंटियर द्वारा प्रयागराज की संजय नगर, 6 चैथम लाइन, 32 चैथम लाइन, 9 निर्माण संगम एवं अशोक नगर बस्तियों में युवाओं को सकारात्मक एवं प्रेरणादायक फिल्में बनाने के लिए प्रशिक्षित किया गया। इसके फलस्वरूप युवाओं द्वारा बाल संरक्षण, कोविड एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर आधारित सत्य कहानियों पर विडियो बनाए गए।
 कार्यक्रम के विषय में बताते हुए, यूनिसेफ उत्तर प्रदेश के संचार विशेषज्ञ भाई शैली ने कहा, “स्मार्ट युवा कार्यक्रम लखनऊ, कानपुर एवं प्रयागराज में शुरू किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के 75 एन एस एस के युवाओं ने 14 मलिन बस्तियों में कार्य किया।   कार्यक्रम में युवाओं को सम्मानित करते हुए प्रयागराज के जिलाधिकारी संजय खत्री ने कहा कि रचनात्मक कार्य करते हुए युवा सबसे अधिक प्रसन्न होते हैं और स्मार्ट युवा कार्यक्रम के अंतर्गत सत्य कहानियों के विडियो बना कर युवाओं ने न केवल रचनात्मता का प्रदर्शन किया है बल्कि बहुत से लोगों को प्रेरित करने और नई दिशा देने का कार्य भी किया है। प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि स्मार्ट युवा कार्यक्रम के अंतर्गत बनाई गई फिल्मों के माध्यम से युवा ने यह बता दिया है की उनके अंदर स्थितियों को बेहतर बनाने का जज़्बा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आई जी रेंज प्रयागराज डॉ राकेश सिंह ने युवाओं द्वारा बनाई गई फिल्मों की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्मार्ट युवा कार्यक्रम के अंतर्गत बनाई गई सभी 77 कहानियाँ प्रेरणादायक हैं। इस तरह की कहानियों को समाज के सामने लाना चाहिए ताकि उनसे लोग प्रेरित हो सकें।  एनएसएस वॉलंटियर द्वारा बनाई गई फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ फिल्मों का चयन निर्णायक द्वारा किया गया एवं एनएसएस मैंटर रश्मि कुमार पाल, रवि कुमार, अंजलि यादव, अदित्य पांडे, रिंकू यादव एवं रवि कुमार को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

Leave a Comment