लोकमित्र ब्यूरो
कौशाम्बी। सिराथू विधानसभा क्षेत्र के घटमा पुर चौराहा में बैंक ऑफ बड़ौदा के मिनी ब्रांच ओपनिंग का उद्घाटन जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष इंद्राज कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने गांव-गांव में बैंक खोलने की जो व्यवस्था की है इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विशेष लाभ होगा। गांवों में मजदूरों को अपनी मजदूरी का पैसा जमा करने में सहूलियत होगी। पूर्व में बैंक की दूरी अधिक होने एवं व्यवस्था के कारण पैसे जमा नहीं कर पाते थे। संचालक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि यहां प्रधान शाखा के सामान सारी सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इस अवसर पर नर्मदा प्रसाद मौर्य अध्यापक,प्रेम चन्द्र पटेल ग्राम प्रधान कुंडावी,
रमेश चन्द्र मौर्य अध्यापक,शिव पूजन मौर्य राम धनी इन्टर कालेज पथरावा,गुड्डू आईसीसी कंप्यूटर सेंटर सिराथू,राज बहादुर प्रधान घटमापुर,राजू पटेल प्रधान कैनी,हरिशचंद्र मौर्य प्रधान जवई, राज करन यादव स्टेट बैंक,राहुल कुमार बैंक ऑफ बड़ौदा बीसी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































