प्रयागराज। प्रयागराज व्यापार मंडल ने आज अपनी युवा इकाई के अध्यक्ष की घोषणा किया। सिविल लाइंस जिला कार्यालय पर आज युवा ईकाई के गठन के लिए आयोजित कोर कमेटी की बैठक के बाद चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी ने चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुसाब खान को नई जिम्मेदारी देते हुवे युवा इकाई महानगर का अध्यक्ष घोषित किया।
जिला प्रभारी राजकुमार केसरवानी ने बतलाया की कोर कमेटी की हुई बैठक के उपरांत सभी ने एक स्वर में मुसाब खान को अध्यक्ष के पद पर नियुक्त करने की अपनी सहमति प्रदान किया। जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी ने युवा नेता का माल्यार्पण करके नई जिम्मेदारी की बधाई दिया। चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता ने अध्यक्ष मुसाब खान से जल्द पुरी कमेटी बना कर देने के लिया कहा। जिसमे की नव नियुक्त युवा अध्यक्ष मुसाब खान ने कहा की सहर के युवा व्यापारियों को जोड़ एक ऐसी मजबूत ईकाई का गठन करेंगे जो व्यापारियों के किसी भी दुख मुसीबत में तुरत पहुंच कर उनको मदद कर सके। सभी पदाधिकारियों ने युवा अध्यक्ष को बधाई दिया जिसमे की प्रमुख रूप से रोशनी अग्रवाल जिलाध्यक्ष महिला, प्रशांत पांडे जिला उपाध्यक्ष, सुशील जयसवाल जिला उपाध्यक्ष, जुही श्रीवास्तव, सुशील शुक्ला जिला उपाध्यक्ष, देव डायमंड के साथ व्यापारी नेता लालू मित्तल और कादिर भाई भी उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































