V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

फीस वृद्धि आंदोलन को समर्थन देने पहुँचा कांग्रेस व बसपा का डेलिगेशन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ भवन पर 400% फीस वृद्धि के विरोध में चल रहे आमरण अनशन का 19वें दिन भी जारी है।
 फीस वृद्धि के विरोध में आंदोलित छात्रों को समर्थन देने कांग्रेस का डेलिगेशन पूर्व छात्रसंघ महामंत्री व महानगर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन के नेतृत्व में पहुंचा। डेलिगेशन में पूर्व महामंत्री वर्तमान जिला अध्यक्ष सुरेश यादव, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ बृजेंद्र मिश्रा, पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ द्विवेदी आंदोलित छात्रों को समर्थन देने पहुंचे। वही बसपा के उपकार बावरा व सामाजिक कार्यकर्ता प्रोफ़ेसर शमशुल इस्लाम भी आंदोलित छात्रों को समर्थन देने पहुंचे। नगर अध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन ने कहा कि छात्र लगातार पिछले 800 दिनों से आंदोलनरत हैं परंतु सरकार के इशारे पर गरीब छात्रों को शिक्षा के अधिकार से वंचित करने का लगातार प्रयास जारी है। मैं इस आंदोलन के माध्यम से चेतावनी देता हूं कि अब वह समय आ गया है कि इन छात्रों के साथ साथ अब आम नागरिक की भी सहमति जुड़ गई है। अगर जरूरत पड़ेगी तो इस लड़ाई को सड़क पर भी लड़ा जाएगा। नएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव व अजय सम्राट ने कहा कि इतिहास अपने को दोहराता है, परिणाम को दोहराना होगा किसी दिन हम आमरण अनशन पर थे और इतिहास अपने को दोहराता है परिणाम भी अपने को दोहराएगा, हम सत्याग्रह के सिपाही हैं सत्य की विजय स्वयं सिद्ध है, जब तक अत्याचार समाप्त नहीं होता संघर्ष स्वयं जीवित रहता है। इस दौरान छात्र नेता हरेंद्र यादव, राहुल पटेल, जितेंद्र धनराज, सत्यम कुशवाहा, नवनीत यादव, मुबाशिर हारून, अमित द्विवेदी, यशवंत, चंद्रशेखर चौधरी, आकाश, शिवबली यादव, गोलू पासवान, मो. अशफाक, मनजीत पटेल, अमित आदि लोग उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ भवन पर 400% फीस वृद्धि के विरोध में चल रहे आमरण अनशन का 19वें दिन भी जारी है।
 फीस वृद्धि के विरोध में आंदोलित छात्रों को समर्थन देने कांग्रेस का डेलिगेशन पूर्व छात्रसंघ महामंत्री व महानगर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन के नेतृत्व में पहुंचा। डेलिगेशन में पूर्व महामंत्री वर्तमान जिला अध्यक्ष सुरेश यादव, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ बृजेंद्र मिश्रा, पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ द्विवेदी आंदोलित छात्रों को समर्थन देने पहुंचे। वही बसपा के उपकार बावरा व सामाजिक कार्यकर्ता प्रोफ़ेसर शमशुल इस्लाम भी आंदोलित छात्रों को समर्थन देने पहुंचे। नगर अध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन ने कहा कि छात्र लगातार पिछले 800 दिनों से आंदोलनरत हैं परंतु सरकार के इशारे पर गरीब छात्रों को शिक्षा के अधिकार से वंचित करने का लगातार प्रयास जारी है। मैं इस आंदोलन के माध्यम से चेतावनी देता हूं कि अब वह समय आ गया है कि इन छात्रों के साथ साथ अब आम नागरिक की भी सहमति जुड़ गई है। अगर जरूरत पड़ेगी तो इस लड़ाई को सड़क पर भी लड़ा जाएगा। नएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव व अजय सम्राट ने कहा कि इतिहास अपने को दोहराता है, परिणाम को दोहराना होगा किसी दिन हम आमरण अनशन पर थे और इतिहास अपने को दोहराता है परिणाम भी अपने को दोहराएगा, हम सत्याग्रह के सिपाही हैं सत्य की विजय स्वयं सिद्ध है, जब तक अत्याचार समाप्त नहीं होता संघर्ष स्वयं जीवित रहता है। इस दौरान छात्र नेता हरेंद्र यादव, राहुल पटेल, जितेंद्र धनराज, सत्यम कुशवाहा, नवनीत यादव, मुबाशिर हारून, अमित द्विवेदी, यशवंत, चंद्रशेखर चौधरी, आकाश, शिवबली यादव, गोलू पासवान, मो. अशफाक, मनजीत पटेल, अमित आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment