लालगंज, प्रतापगढ़। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की तहसील परिसर में हुई बैठक में सरकार से छुटटा मवेशियांे द्वारा किसानों की फसलो की सुरक्षा के लिए उपाय किये जाने की मांग उठाई गयी। वहीं बैठक में यूनियन ने आवारा पशुओं से हुए फसलों के नुकसान को लेकर क्षतिपूर्ति भी प्रभावित किसानों को दिलाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय व संचालन जिला महासचिव कमलाकांत शुक्ल ने किया। बैठक में लालगंज कोतवाली के जैनपुर निवासी विजय कुमार की पत्नी गीता देवी की बहन के साथ हुई मारपीट मे आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आक्रोश जताया गया। वहीं बैठक में सांगीपुर ब्लाक की महिला इकाई अध्यक्ष के पद पर कमलेश सिंह व रामपुर संग्रामगढ़ ब्लाक उपाध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र बहादुर सिंह तथा यूनियन की सैनिक प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पद पर शिव बहादुर गुप्ता का सर्वसम्मत से चयन किया गया । इस मौके पर बुधई सरोज, गंगाबक्श सिंह, किरन सरोज, लालगंज तहसील अध्यक्ष राजू गौतम, राजकुमारी पटेल, मीना सरोज, अमरनाथ पटेल, राजकरन सिंह, बाज बहादुर सिंह, कमलेश सिंह आदि रहे।



उत्तरप्रदेश







शेयर करें



































































