V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

ओमप्रकाश मिश्र के जल उपभोक्ता समिति अध्यक्ष निर्वाचित होने पर कांग्रेसियों मे खुशी

लालगंज, प्रतापगढ़। अठेहा रजबहा जल उपभोक्ता समिति के हुए उप चुनाव में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की जीत को गुरूवार को यहां कांग्रेसियों ने बैठक कर प्रसन्नता जतायी। बैठक में कांग्र्रेस समथर््िात प्रत्याशी के अध्यक्ष पद पर शानदार जीत को लेकर कार्यकर्ताओं को मगन देखा गया। शारदा सहायक खण्ड इक्तालिस से जुडी उपभोक्ता समिति के बुधवार को पडोसी जिले अमेठी के गौरीगंज में सिंचाई विभाग निरीक्षण गृह में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने वाले कांग्रेस समर्थित सांगीपुर ब्लाक के ओरीपुर नौगीर निवासी ओमप्रकाश मिश्र को कार्यकर्ताओं ने मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं भी दी। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर देवतादीन यादव तथा सचिव पद पर संतकुमार तिवारी व निर्माण समिति में सियाराम मौर्या, बृजेन्द्र नाथ मिश्र, करूणेश कुमार ओझा निर्वाचित हुए। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ओमप्रकाश मिश्र की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं को उत्साहित देखा गया। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दृगपाल यादव की अध्यक्षता मे हुई बैठक में इसे क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना तथा राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के द्वारा क्षेत्र में संचालित विकास की  नीतियों की मजबूती का पैगाम कहा गया। बैठक का संचालन रामबोध शुक्ल ने किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बब्लू, सुधाकर पाण्डेय, प्रभात ओझा, त्रिभु तिवारी, पवन शुक्ल, मो. सैफ, महेन्द्र सिंह, रामकृपाल पासी आदि रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लालगंज, प्रतापगढ़। अठेहा रजबहा जल उपभोक्ता समिति के हुए उप चुनाव में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की जीत को गुरूवार को यहां कांग्रेसियों ने बैठक कर प्रसन्नता जतायी। बैठक में कांग्र्रेस समथर््िात प्रत्याशी के अध्यक्ष पद पर शानदार जीत को लेकर कार्यकर्ताओं को मगन देखा गया। शारदा सहायक खण्ड इक्तालिस से जुडी उपभोक्ता समिति के बुधवार को पडोसी जिले अमेठी के गौरीगंज में सिंचाई विभाग निरीक्षण गृह में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने वाले कांग्रेस समर्थित सांगीपुर ब्लाक के ओरीपुर नौगीर निवासी ओमप्रकाश मिश्र को कार्यकर्ताओं ने मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं भी दी। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर देवतादीन यादव तथा सचिव पद पर संतकुमार तिवारी व निर्माण समिति में सियाराम मौर्या, बृजेन्द्र नाथ मिश्र, करूणेश कुमार ओझा निर्वाचित हुए। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ओमप्रकाश मिश्र की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं को उत्साहित देखा गया। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दृगपाल यादव की अध्यक्षता मे हुई बैठक में इसे क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना तथा राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के द्वारा क्षेत्र में संचालित विकास की  नीतियों की मजबूती का पैगाम कहा गया। बैठक का संचालन रामबोध शुक्ल ने किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बब्लू, सुधाकर पाण्डेय, प्रभात ओझा, त्रिभु तिवारी, पवन शुक्ल, मो. सैफ, महेन्द्र सिंह, रामकृपाल पासी आदि रहे।

Leave a Comment