V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जलनिगम के एई जेई को सीडीओ ने लगाई फटकार

शीघ्र पूरा करें पानी की टंकी का काम, करोड़ों की लागत का कार्य अभी तक है अधूरा
लोकमित्र व्यूरो
होलागढ़ (प्रयागराज)। मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरी ने गुरुवार को होलागढ़ के ग्राम पंचायत हरीडीह और सराय बाजू में बन रही पानी की टंकी का अधूरा व गुणवत्ताविहीन कार्य देख जलनिगम षष्टम के एई व जेई को जमकर फटकार लगाई। कहा कि पानी की टंकी का अधूरा कार्य शीघ्र ही पूरा करें। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार की महती योजना स्टेट रूरल डेवलपमेंट वाटर सिस्टम प्रोजेक्ट यानी एसआरडी डब्ल्यूएसपी के तहत होलागढ़ की ग्राम पंचायत हरीडीह और सराय बाजू में करोड़ों रुपये की लागत से पानी की टंकी बनाई जा रही है। यह निर्माण जलनिगम षष्टम के एई ऋषिकेश, जेई लोकेश कुमार और राकेश कुमार की देख रेख में हो रहा है। काम लखनऊ का एक बड़ा ठेकेदार कर रहा है। गुरुवार को सीडीओ दोनों गांव में पहुंचकर टँकी की हकीकत देखा तो निर्माण कार्य  मे काफी कमी मिली।सीडीओ ने जितने भी प्रश्न किये एई माकूल जवाब नही दे सके।बताया गया कि विभागीय पत्रावली अर्थात बिना कागजात के ही मौके पर गये थे। उधर सराय बाजू में बिना कार्य पूरा किये ही पँचायत को हैंडओवर कर दिया गया था। जेई लोकेश ने बताया कि टँकी का निर्माण एक करोड़  चार लाख में किया जाना है।इस मौके पर बीडीओ ओम प्रकाश गुप्ता,एपीओ मनरेगा विनोद कुमार गुप्ता प्रधान शम्भू नाथ पटेल,घनश्याम यादव आदि मौजूद रहे।इसी दौरान सीडीओ ने ग्राम पंचायत यादवपुर में बन रहे अमृत सरोवर का भी स्थलीय अवलोकन किया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
शीघ्र पूरा करें पानी की टंकी का काम, करोड़ों की लागत का कार्य अभी तक है अधूरा
लोकमित्र व्यूरो
होलागढ़ (प्रयागराज)। मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरी ने गुरुवार को होलागढ़ के ग्राम पंचायत हरीडीह और सराय बाजू में बन रही पानी की टंकी का अधूरा व गुणवत्ताविहीन कार्य देख जलनिगम षष्टम के एई व जेई को जमकर फटकार लगाई। कहा कि पानी की टंकी का अधूरा कार्य शीघ्र ही पूरा करें। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार की महती योजना स्टेट रूरल डेवलपमेंट वाटर सिस्टम प्रोजेक्ट यानी एसआरडी डब्ल्यूएसपी के तहत होलागढ़ की ग्राम पंचायत हरीडीह और सराय बाजू में करोड़ों रुपये की लागत से पानी की टंकी बनाई जा रही है। यह निर्माण जलनिगम षष्टम के एई ऋषिकेश, जेई लोकेश कुमार और राकेश कुमार की देख रेख में हो रहा है। काम लखनऊ का एक बड़ा ठेकेदार कर रहा है। गुरुवार को सीडीओ दोनों गांव में पहुंचकर टँकी की हकीकत देखा तो निर्माण कार्य  मे काफी कमी मिली।सीडीओ ने जितने भी प्रश्न किये एई माकूल जवाब नही दे सके।बताया गया कि विभागीय पत्रावली अर्थात बिना कागजात के ही मौके पर गये थे। उधर सराय बाजू में बिना कार्य पूरा किये ही पँचायत को हैंडओवर कर दिया गया था। जेई लोकेश ने बताया कि टँकी का निर्माण एक करोड़  चार लाख में किया जाना है।इस मौके पर बीडीओ ओम प्रकाश गुप्ता,एपीओ मनरेगा विनोद कुमार गुप्ता प्रधान शम्भू नाथ पटेल,घनश्याम यादव आदि मौजूद रहे।इसी दौरान सीडीओ ने ग्राम पंचायत यादवपुर में बन रहे अमृत सरोवर का भी स्थलीय अवलोकन किया।

Leave a Comment