0 अमृत सरोवर मुकुंदपुर में किया गया पौधरोपण
लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़ ( प्रयागराज )। विकास खण्ड होलागढ़ की ग्राम पंचायत मुकुंदपुर में चयनित अमृत सरोवर में गुरुवार को जिला कमाडेंट होमगार्ड अमित कुमार पांडेय ने पौध लगाकर कहा कि हर व्यक्ति पौध लगाये और अपना व समाज का जीवन सुखमय बनाएं। वतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि शेरवानी इंटर मीडिएट कालेज के पीछे का यह तालाब अमृत सरोवर के रूप में उत्तर प्रदेश की सरकार ने चयनित किया है।इसे सुदर से सुंदर बनाया जाना चाहिए।लगाए गए सभी पौधों की देखभाल के लिए भी लोग रखे जाय। होम गार्ड के ब्लाक ऑर्गनाइजर महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जल ही जीवन है और इसके लिए पौधों का रहना नितांत आवश्यक है। ग्राम प्रधान बुन्देल सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष टीएन सिंह, वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह, जितेंद्र सिंह, सालिक राम वर्मा, इंद्रजीत सिंह, अनूप दुबे, सौरभ दुबे, सूरज शुक्ल, रूप चन्द्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश







शेयर करें



































































