V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

101 आर . ए. एफ. बटालियन में तीन दिवसीय हिंदी कार्यशाला सम्पन्न हुई।

फाफामऊ।101आर . ए. एफ. बटालियन में हिंदी पखवाड़े के तत्वाधान में तीन दिवसीय हिंदी कार्यशाला सम्पन्न हुई।उक्त कार्यशाला का उदघाटन सोमवार को वाहिनी के कमांडेंट श्री मनोज कुमार गौतम द्वारा किया गया था।कमांडेंट श्री मनोज कुमार गौतम 101आर. ए. एफ ने अधिकारियों व जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रयागराज ” क ” क्षेत्र में होने के कारण हमे अपने सभी कार्यालीय कार्य शत प्रतिशत हिंदी में ही करना चाहिए।यदि हम सभी मिलकर हिंदी भाषा को अधिक से अधिक उपयोग में लायेंगे तो वह दिन दूर नही जब यह राष्ट्र भाषा के रूप में प्रतिष्ठित होगी।साथ ही हिंदी के प्रयोग को लचीला बनाने पर जोर देते हुए उन्होंने अन्य क्षेत्रीय व प्रादेशिक भाषाओं को भी हिंदी में समाहित करते हुए कार्य करने की प्रेरणा दी।उक्त तीन दिवसीय कार्यशाला में विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दैनिक कार्यलीय काम काज में हिंदी के व्यापक प्रयोग हेतु व्याख्यान दिया और कार्यशाला को सार्थक बनाया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
फाफामऊ।101आर . ए. एफ. बटालियन में हिंदी पखवाड़े के तत्वाधान में तीन दिवसीय हिंदी कार्यशाला सम्पन्न हुई।उक्त कार्यशाला का उदघाटन सोमवार को वाहिनी के कमांडेंट श्री मनोज कुमार गौतम द्वारा किया गया था।कमांडेंट श्री मनोज कुमार गौतम 101आर. ए. एफ ने अधिकारियों व जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रयागराज ” क ” क्षेत्र में होने के कारण हमे अपने सभी कार्यालीय कार्य शत प्रतिशत हिंदी में ही करना चाहिए।यदि हम सभी मिलकर हिंदी भाषा को अधिक से अधिक उपयोग में लायेंगे तो वह दिन दूर नही जब यह राष्ट्र भाषा के रूप में प्रतिष्ठित होगी।साथ ही हिंदी के प्रयोग को लचीला बनाने पर जोर देते हुए उन्होंने अन्य क्षेत्रीय व प्रादेशिक भाषाओं को भी हिंदी में समाहित करते हुए कार्य करने की प्रेरणा दी।उक्त तीन दिवसीय कार्यशाला में विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दैनिक कार्यलीय काम काज में हिंदी के व्यापक प्रयोग हेतु व्याख्यान दिया और कार्यशाला को सार्थक बनाया।

Leave a Comment