V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत खोले गए 230 ओपन एयर जिम

खुली हवा में अब व्यायाम कर रहे हैं बच्चे,युवा,महिलाएं और बुजुर्ग
प्रयागराज। खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को खेल की सुविधा उपलब्ध कराना योगी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रदेश की योगी सरकार खेलो इंडिया अभियान को गति देने एवं नागरिकों के स्वास्थ्यवर्धन हेतु प्रयागराज शहर में 230 से अधिक स्थानों पर ओपन एयर जिम लगाए गए है। यह जिम नियमित व्यायाम के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित करते हैं। अत्यधिक संख्या में ओपन एयर जिम का प्रयोग नागरिकों द्वारा किया जा रहा है। नगर निगम के अनुसार शहर में पार्कों की संख्या 350 से अधिक है। इसमें से 200 पार्कों सहित अलग-अलग स्थानों पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। मिशन स्मार्ट सिटी योजना के तहत जिले में ओपेन एयर जिम से लोग सेहत बना रहे है। इसके अलावा खासकर बच्चों के लिये ओपेन एयर जिम मनोरंजन का साधन भी बना हुआ है। पार्कों में ओपन एयर जिम बन चुके हैं। इन पार्कों में जिम का इस्तेमाल करने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। ओपेन एयर जिम में पैरलर बार, चिन अप और डंपिंग बार, स्टैडिंग वेस्ट ट्रेनर, सोल्डर व्हील(डबल), स्पेस वाल्कर, बाइसकिलिंग, लेग प्रेस (डबल), रॉविंग मशीन, पुल चेयर(डबल), चेस्ट प्रेस (डबल), स्केलिंग लैडर व सिर अप बेंच जैसी और कई मशीनें लगाई गई है। पार्कों में व्यायाम करने के लिए कई प्रकार की मशीनें लगाई गईं, जिनका इस्तेमाल बच्चे से लेकर हर वर्ग के लोग कर रहे हैं। खास तो यह है कि सड़क, चौराहे, खुले स्थानों पर लगे जिम का लाभ लोग ले रहे हैं। चाहे मार्निंग वाक हो या इवनिंग वाक, लोग जिम के जरिये अपने सेहत का ख्याल रख रहे है। जिम लगी मशीने बच्चों के लिये झूले का काम कर रही है। पार्क हो या फिर अन्य स्थान पर लगे जिम में बच्चे खूब लुत्फ उठा रहे है। नागवासुकी मंदिर के पास भी ओपेन एयर जिम लगाया गया है। मंदिर के आसपास पिकनिक जैसा माहौल हो गया है। ठेले, खोमचे वाले भी खड़े होने लगे हैं।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
खुली हवा में अब व्यायाम कर रहे हैं बच्चे,युवा,महिलाएं और बुजुर्ग
प्रयागराज। खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को खेल की सुविधा उपलब्ध कराना योगी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रदेश की योगी सरकार खेलो इंडिया अभियान को गति देने एवं नागरिकों के स्वास्थ्यवर्धन हेतु प्रयागराज शहर में 230 से अधिक स्थानों पर ओपन एयर जिम लगाए गए है। यह जिम नियमित व्यायाम के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित करते हैं। अत्यधिक संख्या में ओपन एयर जिम का प्रयोग नागरिकों द्वारा किया जा रहा है। नगर निगम के अनुसार शहर में पार्कों की संख्या 350 से अधिक है। इसमें से 200 पार्कों सहित अलग-अलग स्थानों पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। मिशन स्मार्ट सिटी योजना के तहत जिले में ओपेन एयर जिम से लोग सेहत बना रहे है। इसके अलावा खासकर बच्चों के लिये ओपेन एयर जिम मनोरंजन का साधन भी बना हुआ है। पार्कों में ओपन एयर जिम बन चुके हैं। इन पार्कों में जिम का इस्तेमाल करने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। ओपेन एयर जिम में पैरलर बार, चिन अप और डंपिंग बार, स्टैडिंग वेस्ट ट्रेनर, सोल्डर व्हील(डबल), स्पेस वाल्कर, बाइसकिलिंग, लेग प्रेस (डबल), रॉविंग मशीन, पुल चेयर(डबल), चेस्ट प्रेस (डबल), स्केलिंग लैडर व सिर अप बेंच जैसी और कई मशीनें लगाई गई है। पार्कों में व्यायाम करने के लिए कई प्रकार की मशीनें लगाई गईं, जिनका इस्तेमाल बच्चे से लेकर हर वर्ग के लोग कर रहे हैं। खास तो यह है कि सड़क, चौराहे, खुले स्थानों पर लगे जिम का लाभ लोग ले रहे हैं। चाहे मार्निंग वाक हो या इवनिंग वाक, लोग जिम के जरिये अपने सेहत का ख्याल रख रहे है। जिम लगी मशीने बच्चों के लिये झूले का काम कर रही है। पार्क हो या फिर अन्य स्थान पर लगे जिम में बच्चे खूब लुत्फ उठा रहे है। नागवासुकी मंदिर के पास भी ओपेन एयर जिम लगाया गया है। मंदिर के आसपास पिकनिक जैसा माहौल हो गया है। ठेले, खोमचे वाले भी खड़े होने लगे हैं।

Leave a Comment