V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

शिक्षकों के विनियमितीकरण मुद्दे पर एक्ट में हो संशोधन – डॉ केएस पाठक

सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में चल रहे स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम को अनुदान में लेने की उठ रही आवाज
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। अनुदानित महाविद्यालय/विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित अनुमोदित शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.के.एस.पाठक ने कहा कि योगी सरकार को विधानसभा सत्र की पहली कैबिनेट में  डिग्री कालेजों में चल रहे स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम को अनुदान में लेने के लिए एक्ट में संशोधन किया जाना चाहिए। डॉ पाठक ने यह भी कहा कि उच्च शिक्षा निदेशक प्रयागराज द्वारा सरकार को पिछले कार्यकाल में प्रस्ताव भेजा जा चुका है। योगी सरकार को निर्णय लेना है,लेकिन सरकार इस अहम मसले के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने पुरजोर शब्दों में माननीय मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा  यदि सरकार विनियमितीकरण का निर्णय नहीं लेती है, तो उसका सबका साथ ,सबका विकास और सबका विश्वास जैसे नारों की विस्वसनीयता नही रह जाती है। प्रदेश संयोजक डॉ.अजय कुमार सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री को हमारी विनियमितीकरण की मॉग पर निर्णय लिया जाना चाहिए।प्रोफेसर राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैय्या) विश्वविद्यालय इकाई के महामंत्री  डॉ. मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि प्रदेश के 331 ऐडेड डिग्री कालेजों में कार्यरत 3920 स्ववित्तपोषित शिक्षक त्वरित निर्णय लेने वाली योगी सरकार से माँग करते है कि विनियमितीकरण का प्रस्ताव कैबिनेट में लाकर शिक्षक समाज की दिक्कतों को दूर करें। शिक्षक हित की मांग पर प्रदेश संयोजक डॉ अजय कुमार सिंह, प्रदेश महामंत्री डॉ.एस.के. शुक्ला, उपाध्यक्ष डॉ. अमिताभ मिश्रा, डॉ.पुष्पलता,डॉ.नितेश यादव,  गोरखपुर विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री डॉ राजेश मिश्रा, काशी विद्यापीठ वाराणसी इकाई अध्यक्ष एवं प्रदेश संयुक्त मंत्री डॉ कौशलेंद्र सिंह,डॉ रविंद्र श्रीवास्तव, डॉ अखिलेश्वर तिवारी, पूर्वांचल विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष डॉ अवनीश कुमार सिंह, महामंत्री डॉ संजय कुमार तिवारी एवं उपाध्यक्ष डॉ रविकांत सिंह, डॉ ज्ञान प्रकाश सिंह सहित विभिन्न विश्व विद्यालय से जुड़े शिक्षकों ने समर्थन दिया है।यह जानकारी सिरसा कस्बे के लाला लक्ष्मीनारायण डिग्री कालेज के शिक्षक डॉ सच्चिदानंद तिवारी ने दी है।प्रदेश अध्यक्ष डॉ केएस पाठक को शिक्षकों की जायज मांगों के लिए व्यापक समर्थन मिल रहा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में चल रहे स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम को अनुदान में लेने की उठ रही आवाज
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। अनुदानित महाविद्यालय/विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित अनुमोदित शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.के.एस.पाठक ने कहा कि योगी सरकार को विधानसभा सत्र की पहली कैबिनेट में  डिग्री कालेजों में चल रहे स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम को अनुदान में लेने के लिए एक्ट में संशोधन किया जाना चाहिए। डॉ पाठक ने यह भी कहा कि उच्च शिक्षा निदेशक प्रयागराज द्वारा सरकार को पिछले कार्यकाल में प्रस्ताव भेजा जा चुका है। योगी सरकार को निर्णय लेना है,लेकिन सरकार इस अहम मसले के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने पुरजोर शब्दों में माननीय मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा  यदि सरकार विनियमितीकरण का निर्णय नहीं लेती है, तो उसका सबका साथ ,सबका विकास और सबका विश्वास जैसे नारों की विस्वसनीयता नही रह जाती है। प्रदेश संयोजक डॉ.अजय कुमार सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री को हमारी विनियमितीकरण की मॉग पर निर्णय लिया जाना चाहिए।प्रोफेसर राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैय्या) विश्वविद्यालय इकाई के महामंत्री  डॉ. मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि प्रदेश के 331 ऐडेड डिग्री कालेजों में कार्यरत 3920 स्ववित्तपोषित शिक्षक त्वरित निर्णय लेने वाली योगी सरकार से माँग करते है कि विनियमितीकरण का प्रस्ताव कैबिनेट में लाकर शिक्षक समाज की दिक्कतों को दूर करें। शिक्षक हित की मांग पर प्रदेश संयोजक डॉ अजय कुमार सिंह, प्रदेश महामंत्री डॉ.एस.के. शुक्ला, उपाध्यक्ष डॉ. अमिताभ मिश्रा, डॉ.पुष्पलता,डॉ.नितेश यादव,  गोरखपुर विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री डॉ राजेश मिश्रा, काशी विद्यापीठ वाराणसी इकाई अध्यक्ष एवं प्रदेश संयुक्त मंत्री डॉ कौशलेंद्र सिंह,डॉ रविंद्र श्रीवास्तव, डॉ अखिलेश्वर तिवारी, पूर्वांचल विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष डॉ अवनीश कुमार सिंह, महामंत्री डॉ संजय कुमार तिवारी एवं उपाध्यक्ष डॉ रविकांत सिंह, डॉ ज्ञान प्रकाश सिंह सहित विभिन्न विश्व विद्यालय से जुड़े शिक्षकों ने समर्थन दिया है।यह जानकारी सिरसा कस्बे के लाला लक्ष्मीनारायण डिग्री कालेज के शिक्षक डॉ सच्चिदानंद तिवारी ने दी है।प्रदेश अध्यक्ष डॉ केएस पाठक को शिक्षकों की जायज मांगों के लिए व्यापक समर्थन मिल रहा है।

Leave a Comment