V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

0 272 छात्रों को वितरण किया गया टेबलेट

0 272 छात्रों को वितरण किया गया टेबलेट
लोकमित्र ब्यूरो
उतरांव (प्रयागराज)। हण्डिया तहसील क्षेत्र के मोतिहा गांव स्थित एस.आर.सिंह, आर.बी.सिंह महाविद्यालय मे प्रदेश सरकार द्वारा संचालित टेबलेट वितरण के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि फूलपुर लोकसभा की सांसद श्रीमती केसरी देवी पटेल ने कहा कि मेधावी छात्र इस देश का भविष्य है इसलिए उनका भविष्य गड़बड़ न हो, इसके लिए केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार अनेकों कदम उठाए हैं। जिसमें से विशेष रूप से लैपटॉप व टेबलेट वितरण विशेष रहा है और हमारे मेधावी छात्र डिजिटल क्रांति से वंचित न रह जाए उसके लिए इस अभियान के तहत जोड़ने का कार्य कर रही है।    कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि आज के भौतिक युग में डिजिटल इंडिया की क्रांति मोदी जी ने पैदा की है, जिसमें मेधावी छात्राओं का भविष्य छिपा हुआ है। ऐसे में पैसे के अभाव में मेधावी छात्र डिजिटल इंडिया की क्रांति से दूर न हो जाए। जिसके तहत सरकार उन्हें टेबलेट वितरण कर रही है। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर 272 मेधावी छात्रों को टेबलेट वितरण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक राम बहादुर सिंह, ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह, प्रांत सह छात्रा प्रमुख एबीवीपी श्रीमती प्राची श्रीवास्तव, सत्या तिवारी, अरुण सिंह, राजेश केसरवानी, आयुष अग्रहरी सहित कॉलेज के अध्यापक और छात्र उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

0 272 छात्रों को वितरण किया गया टेबलेट
लोकमित्र ब्यूरो
उतरांव (प्रयागराज)। हण्डिया तहसील क्षेत्र के मोतिहा गांव स्थित एस.आर.सिंह, आर.बी.सिंह महाविद्यालय मे प्रदेश सरकार द्वारा संचालित टेबलेट वितरण के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि फूलपुर लोकसभा की सांसद श्रीमती केसरी देवी पटेल ने कहा कि मेधावी छात्र इस देश का भविष्य है इसलिए उनका भविष्य गड़बड़ न हो, इसके लिए केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार अनेकों कदम उठाए हैं। जिसमें से विशेष रूप से लैपटॉप व टेबलेट वितरण विशेष रहा है और हमारे मेधावी छात्र डिजिटल क्रांति से वंचित न रह जाए उसके लिए इस अभियान के तहत जोड़ने का कार्य कर रही है।    कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि आज के भौतिक युग में डिजिटल इंडिया की क्रांति मोदी जी ने पैदा की है, जिसमें मेधावी छात्राओं का भविष्य छिपा हुआ है। ऐसे में पैसे के अभाव में मेधावी छात्र डिजिटल इंडिया की क्रांति से दूर न हो जाए। जिसके तहत सरकार उन्हें टेबलेट वितरण कर रही है। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर 272 मेधावी छात्रों को टेबलेट वितरण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक राम बहादुर सिंह, ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह, प्रांत सह छात्रा प्रमुख एबीवीपी श्रीमती प्राची श्रीवास्तव, सत्या तिवारी, अरुण सिंह, राजेश केसरवानी, आयुष अग्रहरी सहित कॉलेज के अध्यापक और छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Comment