V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

इण्टर कालेज मोहनगंज ने सदर टीम को दी करारी शिकस्त

स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई जूनियर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता
प्रतापगढ़। जिला कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूनियर बालक वर्ग जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई। जिसमें फाइनल मुकाबला इण्टर कालेज मोहनगंज और सदर टीम के बीच खेला गया। 71 अंक पाकर मोहनगंज टीम विजेता रही जबकि सदर टीम को मात्र 36 अंक ही मिले। इसके पूर्व जिला क्रीड़ाधिकारी पूनम लता राज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। प्रतियोगिता में स्टेडियम, शिवसत, मोहनगंज, मानधाता, सांगीपुर, लक्ष्मणपुर, सदर सहित 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। कुंवर वीरेन्द्र प्रताप सिंह, कर्मराज सिंह मंजीत,मो.इरफान, कौशलेंद्र सिंह चयनकर्ता रहे। जबकि लाल जी तिवारी,जिला व्यायाम शिक्षक राम कुमार सिंह, लालमणि सिंह निर्णायक रहे। संचालन डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। पूर्व रणजी खिलाड़ी आदित्य शुक्ल, सुदीप पाण्डेय, रवि प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई जूनियर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता
प्रतापगढ़। जिला कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूनियर बालक वर्ग जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई। जिसमें फाइनल मुकाबला इण्टर कालेज मोहनगंज और सदर टीम के बीच खेला गया। 71 अंक पाकर मोहनगंज टीम विजेता रही जबकि सदर टीम को मात्र 36 अंक ही मिले। इसके पूर्व जिला क्रीड़ाधिकारी पूनम लता राज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। प्रतियोगिता में स्टेडियम, शिवसत, मोहनगंज, मानधाता, सांगीपुर, लक्ष्मणपुर, सदर सहित 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। कुंवर वीरेन्द्र प्रताप सिंह, कर्मराज सिंह मंजीत,मो.इरफान, कौशलेंद्र सिंह चयनकर्ता रहे। जबकि लाल जी तिवारी,जिला व्यायाम शिक्षक राम कुमार सिंह, लालमणि सिंह निर्णायक रहे। संचालन डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। पूर्व रणजी खिलाड़ी आदित्य शुक्ल, सुदीप पाण्डेय, रवि प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment