V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

उप मुख्यमंत्री के संभावित ब्लाक दौरे से हरिहरपुर कैलहा मे विकास कार्य तेज

अधिकारियो की नजरे विकास कार्यो पर।
लीलापुर -प्रतापगढ़। विकास कार्यों की हकीकत जानने तथा तेजी लाने के लिए समय-समय पर प्रशासन के साथ-साथ शासन का भी दौरा जिला तहसील ब्लॉक तथा ग्राम सभाओं में लगता रहता है। ब्लॉक लक्ष्मणपुर में 16 सितंबर को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के संभावित दौरे को लेकर ब्लॉक व ग्राम सभाओं में हलचल मची हुई है। ब्लॉक लक्ष्मणपुर के ग्राम सभा हरिहरपुर कैलहा में कार्यों के सत्यापन हेतु संभावित दौरे की चर्चा बहुत तेज है।  ग्राम प्रधान देवी प्रसाद मिश्र के द्वारा ग्राम सभा में विकास कार्य  तेजी से करवाया जा रहा है। जिसके तहत ननहा तालाब को अमृत सरोवर के रूप में बनाया जा रहा है। अमृत सरोवर के किनारे बैरिकेडिंग लगाने काम भी तेजी पर है। नाली,सडक, खडण्जा आदि विकास कार्यो पर ब्लॉक से लेकर जिले तक के अधिकारियों का सीडीओ के निर्देशन में ग्राम सभा में हो रहे विकास कार्यों पर नजर भी रखी जा रही है। ग्राम प्रधान देवी प्रसाद मिश्र के द्वारा ग्राम सभा की बिजली सड़क पानी आदि की समस्याओं से अवगत होते हुए लीलापुर शमशेर गंज संपर्क मार्ग से तथा अजगरा रानीगंज शमशेर गंज संपर्क मार्ग से जोड़ने वाला हरिहरपुर कैलहा की सड़क का पुनरुद्धार किए जाने का आदेश भी जिला विकास अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को दी। वही विद्युतीकरण की कुछ समस्याओं का निदान करने के लिए भी बिजली विभाग के अधिकारियों को आदेशित किया।  ग्राम सभा में मुख्य रूप से जिले के अधिकारियों में डीसी मनरेगा इंद्रमणि , जिला विकास अधिकारी ओम प्रकाश मिश्र,  विकास खंड लक्ष्मणपुर के सहायक विकास अधिकारी सत्यदेव यादव, एडीओ पंचायत उदय प्रताप सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सहित ब्लॉक के समस्त अधिकारी  अनवरत विकास कार्यों की प्रगति पर अपनी नजर रखे हुए हैं। वही खेल के मैदान तथा अमृत सरोवर के साथ सज्जा तथा उपमुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए सभा स्थल की तैयारियों के विषय में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अधिकारियो की नजरे विकास कार्यो पर।
लीलापुर -प्रतापगढ़। विकास कार्यों की हकीकत जानने तथा तेजी लाने के लिए समय-समय पर प्रशासन के साथ-साथ शासन का भी दौरा जिला तहसील ब्लॉक तथा ग्राम सभाओं में लगता रहता है। ब्लॉक लक्ष्मणपुर में 16 सितंबर को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के संभावित दौरे को लेकर ब्लॉक व ग्राम सभाओं में हलचल मची हुई है। ब्लॉक लक्ष्मणपुर के ग्राम सभा हरिहरपुर कैलहा में कार्यों के सत्यापन हेतु संभावित दौरे की चर्चा बहुत तेज है।  ग्राम प्रधान देवी प्रसाद मिश्र के द्वारा ग्राम सभा में विकास कार्य  तेजी से करवाया जा रहा है। जिसके तहत ननहा तालाब को अमृत सरोवर के रूप में बनाया जा रहा है। अमृत सरोवर के किनारे बैरिकेडिंग लगाने काम भी तेजी पर है। नाली,सडक, खडण्जा आदि विकास कार्यो पर ब्लॉक से लेकर जिले तक के अधिकारियों का सीडीओ के निर्देशन में ग्राम सभा में हो रहे विकास कार्यों पर नजर भी रखी जा रही है। ग्राम प्रधान देवी प्रसाद मिश्र के द्वारा ग्राम सभा की बिजली सड़क पानी आदि की समस्याओं से अवगत होते हुए लीलापुर शमशेर गंज संपर्क मार्ग से तथा अजगरा रानीगंज शमशेर गंज संपर्क मार्ग से जोड़ने वाला हरिहरपुर कैलहा की सड़क का पुनरुद्धार किए जाने का आदेश भी जिला विकास अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को दी। वही विद्युतीकरण की कुछ समस्याओं का निदान करने के लिए भी बिजली विभाग के अधिकारियों को आदेशित किया।  ग्राम सभा में मुख्य रूप से जिले के अधिकारियों में डीसी मनरेगा इंद्रमणि , जिला विकास अधिकारी ओम प्रकाश मिश्र,  विकास खंड लक्ष्मणपुर के सहायक विकास अधिकारी सत्यदेव यादव, एडीओ पंचायत उदय प्रताप सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सहित ब्लॉक के समस्त अधिकारी  अनवरत विकास कार्यों की प्रगति पर अपनी नजर रखे हुए हैं। वही खेल के मैदान तथा अमृत सरोवर के साथ सज्जा तथा उपमुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए सभा स्थल की तैयारियों के विषय में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Leave a Comment