कुंडा प्रतापगढ़ । नगर पंचायत मानिकपुर के सिद्धपीठ मां ज्वाला मुखी देवी धाम स्थित विश्वकर्मा मंदिर पर रविवार को विश्वकर्मा समाज के लोगों की एक बैठक आयोजित की गई।
जिसमें आगामी 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा पूजा महोत्सव भव्य तरीके से मंदिर पर किए जाने को लेकर चर्चा की गई । बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया रहेंगे । बैइक की अध्यक्षता मंदिर संरक्षक श्यामलाल विश्वकर्मा व संचालन सभासद राजू
विश्वकर्मा ने किया । बैठक में प्रमुख रूप से मंदिर अध्यक्ष राम लखन विश्वकर्मा, विनोद गुरुजी, मिश्रीलाल विश्वकर्मा, कुलदीप कुमार, बड़कू विश्वकर्मा, जगदेव, फूलचंद्र विश्वकमा्र, छेदीलाल, सेवानिवृत्त लेखपाल राम लखन विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे। इसी प्रकार बाबागंज के नरियावां स्थित विश्वकर्मा मंदिर पर अध्यक्ष गिरीश विश्वकर्मा की अगुवाई में एक
बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी 17 सितंबर विश्वकर्मा पूजा पर विश्वकर्मा महोत्सव मनाने की रणनीति तय की गई। बैठक में बुधराम विश्वकर्मा, रवी विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, रितेश विश्वकर्मा, ओम प्रकाश, शिवाकांत, जटाशंकर, बनवारी लाल आदि लोग मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































