अधिकारियो की नजरे विकास कार्यो पर है।
सगरा सुन्दरपुर। विकास कार्यों की हकीकत जानने तथा तेजी लाने के लिए समय-समय पर प्रशासन के साथ-साथ शासन का भी दौरा जिला तहसील ब्लॉक तथा ग्राम सभाओं में लगता रहता है। ब्लॉक लक्ष्मणपुर में 16 सितंबर को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के संभावित दौरे को लेकर ब्लॉक व ग्राम सभाओं में हलचल मची हुई है। ब्लॉक लक्ष्मणपुर के ग्राम सभा हरिहरपुर कैलहा में कार्यों के सत्यापन हेतु संभावित दौरे की चर्चा बहुत तेज है। ग्राम प्रधान देवी प्रसाद मिश्र के द्वारा ग्राम सभा में विकास कार्य तेजी से करवाया जा रहा है। जिसके तहत ननहा तालाब को अमृत सरोवर के रूप में बनाया जा रहा है। अमृत सरोवर के किनारे बैरिकेडिंग लगाने काम भी तेजी पर है। नाली,सडक, खडण्जा आदि विकास कार्यो पर ब्लॉक से लेकर जिले तक के अधिकारियों का सीडीओ के निर्देशन में ग्राम सभा में हो रहे विकास कार्यों पर नजर भी रखी जा रही है। हरिहरपुर कैलहा ग्राम सभा में मुख्य रूप से डीपीआरओ ,डीडीओ, विकास खंड लक्ष्मणपुर के सहायक विकास अधिकारी सत्यदेव यादव सहित ब्लॉक के समस्त अधिकारी व कर्मचारी अनवरत विकास कार्यों की प्रगति पर अपनी नजर रखे हुए हैं।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































