V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मंसूरी समाज के सम्मेलन में दिखी एकजुटता, शिक्षा पर दिया गया जोर

लोकमित्र ब्यूरो
बहरिया (प्रयागराज)। जमीअतुल मंसूर प्रयागराज इकाई द्वारा बहरिया के जनता गेस्ट हाउस में मंसूरी समाज का सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमे मंसूरी समाज को एक जुट होकर शिक्षा और राजनीति में भाग लेने पर जोर दिया गया।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि जावेद इकबाल मंसूरी राष्ट्रीय अध्यक्ष जमीअतुल मंसूर एवं पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश नें मंसूरी समाज को संबोधित करते हुए कहा कि मंसूरी समाज के लोग एकजुट होकर एक दूसरे का साथ दें, और जो आज-कल शादी विवाह में दहेज का चलन व फिजूल खर्ची है उसको खत्म करें। मुस्लिमो में मंसूरी समाज ज्यादा तादात में है फिर भी न तो राजनीति में और न ही शिक्षा के क्षेत्र में इस समाज कोई हिस्सेदारी है। सभी लोग पहले तो अपने बच्चों को मजहबी अथवा दुनियावी शिक्षा पर जोर दें और उसी के साथ-साथ उनके राजनीति में आगे आने के लिए प्रेरित करें। तब जाकर समाज को कोई मुकाम मिलना संभव हो पाएगा। सम्मेलन का संचालन कारी अल्ताफ हुसैन मंसूरी जिलाध्यक्ष प्रयागराज नें किया और आये हुए लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर आज़ाद मंसूरी प्रदेश संगठन मंत्री उ0प्र0, कारी अकबर मंसूरी, कारी इस्तियाक मंसूरी फूलपुर तहसील अध्यक्ष, इनाम मंसूरी, अख्तर अली मंसूरी, अकबर अली मंसूरी, शमीम मंसूरी, नौशाद मंसूरी, आमीन मंसूरी (गुड्डू), फैयाज मंसूरी, बबलू मंसूरी, नसर रजा मंसूरी और भारी तादात में मंसूरी समाज के लोग मौजूद रहें।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो
बहरिया (प्रयागराज)। जमीअतुल मंसूर प्रयागराज इकाई द्वारा बहरिया के जनता गेस्ट हाउस में मंसूरी समाज का सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमे मंसूरी समाज को एक जुट होकर शिक्षा और राजनीति में भाग लेने पर जोर दिया गया।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि जावेद इकबाल मंसूरी राष्ट्रीय अध्यक्ष जमीअतुल मंसूर एवं पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश नें मंसूरी समाज को संबोधित करते हुए कहा कि मंसूरी समाज के लोग एकजुट होकर एक दूसरे का साथ दें, और जो आज-कल शादी विवाह में दहेज का चलन व फिजूल खर्ची है उसको खत्म करें। मुस्लिमो में मंसूरी समाज ज्यादा तादात में है फिर भी न तो राजनीति में और न ही शिक्षा के क्षेत्र में इस समाज कोई हिस्सेदारी है। सभी लोग पहले तो अपने बच्चों को मजहबी अथवा दुनियावी शिक्षा पर जोर दें और उसी के साथ-साथ उनके राजनीति में आगे आने के लिए प्रेरित करें। तब जाकर समाज को कोई मुकाम मिलना संभव हो पाएगा। सम्मेलन का संचालन कारी अल्ताफ हुसैन मंसूरी जिलाध्यक्ष प्रयागराज नें किया और आये हुए लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर आज़ाद मंसूरी प्रदेश संगठन मंत्री उ0प्र0, कारी अकबर मंसूरी, कारी इस्तियाक मंसूरी फूलपुर तहसील अध्यक्ष, इनाम मंसूरी, अख्तर अली मंसूरी, अकबर अली मंसूरी, शमीम मंसूरी, नौशाद मंसूरी, आमीन मंसूरी (गुड्डू), फैयाज मंसूरी, बबलू मंसूरी, नसर रजा मंसूरी और भारी तादात में मंसूरी समाज के लोग मौजूद रहें।

Leave a Comment