V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

हंगामे के बीच नीलामी निरस्त

– पीडीए में कई आवास योजना में प्लाटों की थी नीलामी
लोकमित्र ब्यूरो
प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए ) में मंगलवार को आवासीय योजनाओं में प्लाटों की नीलामी बीच में रोकनी पड़ी। आरक्षित श्रेणी के आवेदक द्वारा सामान्य श्रेणी में बोली लगाने पर अड़ जाने के कारण नीलामी के दौरान शोरशराबा शुरू हो गया। इसके कारण अफसरों ने नीलामी प्रक्रिया निरस्त कर दी। नीलामी के लिए फिर से तिथि घोषित की जाएगी पीडीए की देवघाट आवास योजना में 26 तथा देवघाट झलवा आवास योजना एक प्लाट की नीलामी पर्यवेक्षक आरएसएस वर्मा एवं ओएसडी अभिनव रंजन श्रीवास्तव की मौजूदगी में सुबह साढ़े दस बजे कार्यालय में शुरू हुई। इसके लिए बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किया था। नीलामी में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पहले चरण के बाद दूसरे चरण की नीलामी में ओबीसी श्रेणी के आवेदकों ने बोली लगाई। इसके बाद सामान्य श्रेणी के आवेदकों के बीच बोली शुरू हुई। इस दौरान ओबीसी श्रेणी के एक आवेदक ने सामान्य श्रेणी में भी बोली लगाने की अनुमति मांगी। अफसरों ने उसे समझाने का प्रयास किया कि उन्होंने सामान्य श्रेणी में आवेदन नहीं किया है, इसलिए इस बोली शामिल नहीं हो सकते। इसके बाद वहां शोरशराबा शुरू हो गया। कुछ लोगों ने हंगामा करने का भी प्रयास किया। ऐसे में उपाध्यक्ष से बात करने के बाद नीलामी निरस्त करने का निर्णय लिया गया। ओएसडी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि नीलामी के लिए जल्द नई तिथि की घोषणा की जाएगी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
– पीडीए में कई आवास योजना में प्लाटों की थी नीलामी
लोकमित्र ब्यूरो
प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए ) में मंगलवार को आवासीय योजनाओं में प्लाटों की नीलामी बीच में रोकनी पड़ी। आरक्षित श्रेणी के आवेदक द्वारा सामान्य श्रेणी में बोली लगाने पर अड़ जाने के कारण नीलामी के दौरान शोरशराबा शुरू हो गया। इसके कारण अफसरों ने नीलामी प्रक्रिया निरस्त कर दी। नीलामी के लिए फिर से तिथि घोषित की जाएगी पीडीए की देवघाट आवास योजना में 26 तथा देवघाट झलवा आवास योजना एक प्लाट की नीलामी पर्यवेक्षक आरएसएस वर्मा एवं ओएसडी अभिनव रंजन श्रीवास्तव की मौजूदगी में सुबह साढ़े दस बजे कार्यालय में शुरू हुई। इसके लिए बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किया था। नीलामी में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पहले चरण के बाद दूसरे चरण की नीलामी में ओबीसी श्रेणी के आवेदकों ने बोली लगाई। इसके बाद सामान्य श्रेणी के आवेदकों के बीच बोली शुरू हुई। इस दौरान ओबीसी श्रेणी के एक आवेदक ने सामान्य श्रेणी में भी बोली लगाने की अनुमति मांगी। अफसरों ने उसे समझाने का प्रयास किया कि उन्होंने सामान्य श्रेणी में आवेदन नहीं किया है, इसलिए इस बोली शामिल नहीं हो सकते। इसके बाद वहां शोरशराबा शुरू हो गया। कुछ लोगों ने हंगामा करने का भी प्रयास किया। ऐसे में उपाध्यक्ष से बात करने के बाद नीलामी निरस्त करने का निर्णय लिया गया। ओएसडी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि नीलामी के लिए जल्द नई तिथि की घोषणा की जाएगी।

Leave a Comment