V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं मुस्लिम महिलाएं

परिवार और लोगों की जिंदगी में आया बदलाव
 प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की आवाम ने 2017 के बाद एक बार फिर 2022 में योगी सरकार पर भरोसा जताया है। बीते 5 सालों में विकास कार्यों के साथ-साथ अन्य सभी फैसलों पर आम जनता ने मुहर लगाई और एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया। इसी क्रम में प्रदेश के अन्य जिलों की तरह प्रयागराज में भी मुस्लिम महिलाओं ने योगी आदित्यनाथ के कार्यों की जमकर सराहना कर रहीं है। मुस्लिम महिलाओं का कहना है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था तो बेहतर हुई है साथ ही साथ उनकी निजी जिंदगी पर भी काफी असर पड़ा है। प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की नीति हर समुदाय के लिए एक वरदान साबित हुई है लगातार माफियाओं और अपराधियों पर कार्रवाई इसका सबसे बड़ा प्रमाण है मुस्लिम महिलाओं ने कहा  की महिलाओं पर हो रहे अपराध में भी कमी आई है। प्रयागराज के कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली साहिबा खान का कहना है कि योगी जी की सरकार  की वजह से समाज में काफी बदलाव आया है जिसकी वजह से वह नौकरी भी कर रही हैं । उनके पति प्राइवेट नौकरी करते हैं और वह खुद भी निजी संस्थान में बतौर ऑपरेटर के पद पर हैं। परिवार में भी किसी को कोई ऑब्जेक्शन नहीं होता है और देर शाम तक ऑफिस से वापस आती हैं तब भी खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। इसी तरह बहादुरगंज की रहने वाली नाज़ भी योगी सरकार द्वारा किए गए कार्यों की मुरीद है। नाज़ का कहना है कि  की वह एक छात्रा है। पढने के लिए कॉपी किताब फ्री मिलती है और फ्री में ड्रेस मिलता है इसके साथ ही साथ फ्री में शिक्षा भी मिल रही है।  योगी जी की वजह से यह सब मुमकिन हो पाया है । इस सरकार ने इतना कर दिया है कि आगे जाकर के वह आत्मनिर्भर रह सकती हैं।
प्रयागराज की रहने वाली शबनम का कहना है कि, कोरोना काल रहा हो या फिर आम दिन हो योगी सरकार ने सब की निस्वार्थ मदद की है। कोरोना काल के दौरान जब पूरे विश्व में त्राहिमाम मचा हुआ था तब योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई थीं। कोरोना वैक्सीन के साथ-साथ मुफ्त में राशन भी दिया जिससे गरीबों को एक बड़ी राहत मिली। दिन हो या रात लोग अच्छे से कहीं भी आ जा सकते हैं। योगी सरकार की कई योजनाएं ऐसी है जिसमें मुस्लिम महिलाओं को काफी लाभ पहुंचा है ऐसी एक योजना है शादी अनुदान। शादी अनुदान की लाभार्थी कैसर जहां का कहना है कि उनकी बेटी की शादी पिछले साल दिसंबर महीने में थी और सरकार ने उनकी मदद के लिए 20 हजार की राशि मुहैया कराई थी। सरकार द्वारा मिली राशि से उनको काफी लाभ मिला और अब वह भी सरकार की जमकर की सराहना कर रही हैं।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
परिवार और लोगों की जिंदगी में आया बदलाव
 प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की आवाम ने 2017 के बाद एक बार फिर 2022 में योगी सरकार पर भरोसा जताया है। बीते 5 सालों में विकास कार्यों के साथ-साथ अन्य सभी फैसलों पर आम जनता ने मुहर लगाई और एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया। इसी क्रम में प्रदेश के अन्य जिलों की तरह प्रयागराज में भी मुस्लिम महिलाओं ने योगी आदित्यनाथ के कार्यों की जमकर सराहना कर रहीं है। मुस्लिम महिलाओं का कहना है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था तो बेहतर हुई है साथ ही साथ उनकी निजी जिंदगी पर भी काफी असर पड़ा है। प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की नीति हर समुदाय के लिए एक वरदान साबित हुई है लगातार माफियाओं और अपराधियों पर कार्रवाई इसका सबसे बड़ा प्रमाण है मुस्लिम महिलाओं ने कहा  की महिलाओं पर हो रहे अपराध में भी कमी आई है। प्रयागराज के कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली साहिबा खान का कहना है कि योगी जी की सरकार  की वजह से समाज में काफी बदलाव आया है जिसकी वजह से वह नौकरी भी कर रही हैं । उनके पति प्राइवेट नौकरी करते हैं और वह खुद भी निजी संस्थान में बतौर ऑपरेटर के पद पर हैं। परिवार में भी किसी को कोई ऑब्जेक्शन नहीं होता है और देर शाम तक ऑफिस से वापस आती हैं तब भी खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। इसी तरह बहादुरगंज की रहने वाली नाज़ भी योगी सरकार द्वारा किए गए कार्यों की मुरीद है। नाज़ का कहना है कि  की वह एक छात्रा है। पढने के लिए कॉपी किताब फ्री मिलती है और फ्री में ड्रेस मिलता है इसके साथ ही साथ फ्री में शिक्षा भी मिल रही है।  योगी जी की वजह से यह सब मुमकिन हो पाया है । इस सरकार ने इतना कर दिया है कि आगे जाकर के वह आत्मनिर्भर रह सकती हैं।
प्रयागराज की रहने वाली शबनम का कहना है कि, कोरोना काल रहा हो या फिर आम दिन हो योगी सरकार ने सब की निस्वार्थ मदद की है। कोरोना काल के दौरान जब पूरे विश्व में त्राहिमाम मचा हुआ था तब योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई थीं। कोरोना वैक्सीन के साथ-साथ मुफ्त में राशन भी दिया जिससे गरीबों को एक बड़ी राहत मिली। दिन हो या रात लोग अच्छे से कहीं भी आ जा सकते हैं। योगी सरकार की कई योजनाएं ऐसी है जिसमें मुस्लिम महिलाओं को काफी लाभ पहुंचा है ऐसी एक योजना है शादी अनुदान। शादी अनुदान की लाभार्थी कैसर जहां का कहना है कि उनकी बेटी की शादी पिछले साल दिसंबर महीने में थी और सरकार ने उनकी मदद के लिए 20 हजार की राशि मुहैया कराई थी। सरकार द्वारा मिली राशि से उनको काफी लाभ मिला और अब वह भी सरकार की जमकर की सराहना कर रही हैं।

Leave a Comment