V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्रों ने बांटा पर्चा

कक्षा में जाकर चलाया जागरूकता अभियान
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ भवन पर फीस वृद्धि के विरोध में व छात्र संघ बहाली की मांग को लेकर चल रहे छात्र संघ संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में अनशन जारी रहा।  आज अनशन स्थल से छात्रसंघ संयुक्त संघर्ष समिति का एक डेलिगेशन इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में पर्चा बांटकर और कक्षाओं में जाकर जागरूकता अभियान की शुरुआत की छात्रों ने 400% इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बढ़ी फीस का पुरजोर तरीके से विरोध किया और आंदोलन में अपनी सहभागिता दर्ज कराने के लिए आश्वासन दिया। फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को मानसिक दिवालिया और तानाशाह बताया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र नेता हरेंद्र यादव व राहुल पटेल ने कहा फीस वृद्धि विश्वविद्यालय में हरगिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता अजय यादव सम्राट ने कहा यदि विश्वविद्यालय प्रशासन फीस वृद्धि के फैसले को वापस नहीं लेता तो छात्रसंघ संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में छात्र आमरण अनशन करने पर मजबूर होंगे। यदि आमरण अनशन करते समय किसी छात्रों के साथ कोई अनहोनी या कोई घटना घटती है तो इसकी जवाबदेही इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। इस मौके पर छात्र नेता गौरव गोड, मनजीत पटेल, नवनीत यादव, त्रयंबक नाथ, अनुराग, आकाश, शैलेश, यशवंत, आयुष प्रियदर्शी, मो असफाक, ज्ञान गौरव, जलज आदि लोग उपस्थित रहे।।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कक्षा में जाकर चलाया जागरूकता अभियान
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ भवन पर फीस वृद्धि के विरोध में व छात्र संघ बहाली की मांग को लेकर चल रहे छात्र संघ संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में अनशन जारी रहा।  आज अनशन स्थल से छात्रसंघ संयुक्त संघर्ष समिति का एक डेलिगेशन इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में पर्चा बांटकर और कक्षाओं में जाकर जागरूकता अभियान की शुरुआत की छात्रों ने 400% इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बढ़ी फीस का पुरजोर तरीके से विरोध किया और आंदोलन में अपनी सहभागिता दर्ज कराने के लिए आश्वासन दिया। फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को मानसिक दिवालिया और तानाशाह बताया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र नेता हरेंद्र यादव व राहुल पटेल ने कहा फीस वृद्धि विश्वविद्यालय में हरगिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता अजय यादव सम्राट ने कहा यदि विश्वविद्यालय प्रशासन फीस वृद्धि के फैसले को वापस नहीं लेता तो छात्रसंघ संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में छात्र आमरण अनशन करने पर मजबूर होंगे। यदि आमरण अनशन करते समय किसी छात्रों के साथ कोई अनहोनी या कोई घटना घटती है तो इसकी जवाबदेही इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। इस मौके पर छात्र नेता गौरव गोड, मनजीत पटेल, नवनीत यादव, त्रयंबक नाथ, अनुराग, आकाश, शैलेश, यशवंत, आयुष प्रियदर्शी, मो असफाक, ज्ञान गौरव, जलज आदि लोग उपस्थित रहे।।

Leave a Comment