लोकमित्र ब्यूरो
प्रयागराज। शिक्षक दिवस के अवसर पर सोमवार को बैंक ऑफ बडौदा (बॉब) ने शिक्षकों को सम्मानित किया। कटरा स्थित शाखा में मुख्य अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव ने शिव बहादुर सिंह, मंसूर अहमद, डॉ हरिश्चन्द्र यादव, राजेंद्र कुमार कनौजिया, मो तैयब, अनिमेश श्रीवास्तव, अलका श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव, राहुल कुमार, जितेंद्र कुमार यादव, रमेश कुमार, शमा परवीन, कुलदीप पांडेय, संदीप दुबे आदि को सम्मानित किया। समारोह में ब्रांच हेड पंकज कुमार वर्मा, शैलेन्द्र मिश्रा, शिव कुमार श्रीवास्तव, आदित्य कुमार सिंह, अनूप कुमार पांडेय, शिखा चौरसिया आदि मौजूद थीं।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































