लोकमित्र ब्यूरो
बहरिया (प्रयागराज)। स्कूल-कालेजों के पास छुट्टी के समय बाइक लेकर मड़राने वाले शोहदों से निपटने व चोरी पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को बहरिया पुलिस नये अंदाज में सड़क पर उतरी। इस दौरान पुलिस देखकर भागने की कोशिश कर रहे 13 संदिग्ध युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और शांतिभंग के आरोप में लिखा-पढी कर जेल भेज दिया।
बताते चले बहरिया थाना क्षेत्र में स्थित आधा दर्जन से अधिक कालेजों में आने-जाने वाली छात्राओं के साथ छीटाकशी व छेड़खानी की घटनाओं को लेकर लोकमित्र समाचार पत्र ने शनिवार को बहरिया में मनचलों का बोलबाला शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित किया। जिसका असर यह रहा कि सोमवार को बहरिया पुलिस नये अंदाज में दिखी और स्कूलों व कालेजों के पास बेवजह मड़राने वाले शोहदो की धर-पकड़ के लिए अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस बल देखकर तमाम शोहदे भागने में सफल रहे जबकि पुलिस ने मौके से आकाश जायसवाल पुत्र अशोक जायसवाल निवासी सिलोखरा, प्रदीप मिश्रा पुत्र बब्बू शंकर मिश्र निवासी चैमलपुर, अनिल कुमार पुत्र राम बहादुर निवासी कनेहटी, हिमांशू साहू पुत्र संतोष कुमार साहू निवासी चकिया, अजीत यादव पुत्र मिठाई लाल यादव निवासी सातनपुर, आयूष पुत्र नन्हे लाल निवासी बादलपुर कहली थाना मऊआइमा, मो0 साहिद पुत्र बचई, धर्मेन्द्र पुत्र लड्डन निवासीगण दहियांवा थाना होलागढ़, अनुज साहू पुत्र रोशन लाल, सचिन पुत्र संजय कुमार सरोज, मनीष साहू पुत्र शिवबाबू साहू निवासीगण बीरगंज थाना बहरिया, संदीप यादव पुत्र कुल्लू पुत्र यादव निवासी अहिराई थाना बहरिया को अलग-अलग स्थानो से गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों को अंर्तगत धारा 151/107/116 सीआरपीसी के तहत विधिक कार्रवाई की। पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई से स्कूल-कालेजांे के पास मड़राने वाले शोहदो में हड़कम्प मचा रहा। पुलिस टीम में उ0नि0 विवेक यादव, हे0कां0 दिनेश शुक्ला, कां0 विनय यादव, मन्नू यादव, यमन जायसवाल, हे0का0 बाल किशुन राम, इनामुल हक खॉ, म0का0 निलाक्षी, सुमन यादव शामिल रही।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें