V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बिजनौर में पकड़ा गया जीआरपी का इनामी लुटेरा

 एसपी जीआरपी ने रखा था दस हजार का इनाम
प्रतापगढ़। जीआरपी एसपी लखनऊ द्वारा घोषित दस हज़ार का इनामिया लुटेरा इरफान बिजनौर में पकड़ा गया। उसे रायबरेली कोर्ट में पेश किया गया।  बाद में उसे जेल भेज दिया गया। ट्रेनों में आतंक का पर्याय बने उधम सिंह नगर उत्तराखंड के रहने वाले गैंगस्टर अपराधी इरफान ने रायबरेली जीआरपी थाने की पुलिस की नाक में दम कर रखा था। थाने में उसके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा भी दर्ज था । उसकी विवेचना एसओ जीआरपी प्रतापगढ़ अविनाश कुमार को मिली थी। रविवार को एसओ अविनाश कुमार की टीम ने इरफान को बिजनौर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस कार्य के लिए एसपी जीआरपी ने पकड़ने गई टीम की सराहना की है। एसओ अविनाश ने बताया कि इरफान चलती ट्रेन में अपराध करने में माहिर है। रायबरेली में उसके खिलाफ कई मुकदमें दर्ज हैं। गैंगेस्टर में काफ़ी समय से उसकी तलाश थी। उसे बिजनौर जिले से पकड़ा गया है। पकड़ने गई जीआरपी की टीम में दिनेश कुमार और शिव कुमार शामिल रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
 एसपी जीआरपी ने रखा था दस हजार का इनाम
प्रतापगढ़। जीआरपी एसपी लखनऊ द्वारा घोषित दस हज़ार का इनामिया लुटेरा इरफान बिजनौर में पकड़ा गया। उसे रायबरेली कोर्ट में पेश किया गया।  बाद में उसे जेल भेज दिया गया। ट्रेनों में आतंक का पर्याय बने उधम सिंह नगर उत्तराखंड के रहने वाले गैंगस्टर अपराधी इरफान ने रायबरेली जीआरपी थाने की पुलिस की नाक में दम कर रखा था। थाने में उसके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा भी दर्ज था । उसकी विवेचना एसओ जीआरपी प्रतापगढ़ अविनाश कुमार को मिली थी। रविवार को एसओ अविनाश कुमार की टीम ने इरफान को बिजनौर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस कार्य के लिए एसपी जीआरपी ने पकड़ने गई टीम की सराहना की है। एसओ अविनाश ने बताया कि इरफान चलती ट्रेन में अपराध करने में माहिर है। रायबरेली में उसके खिलाफ कई मुकदमें दर्ज हैं। गैंगेस्टर में काफ़ी समय से उसकी तलाश थी। उसे बिजनौर जिले से पकड़ा गया है। पकड़ने गई जीआरपी की टीम में दिनेश कुमार और शिव कुमार शामिल रहे।

Leave a Comment