V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन् का जन्मदिन

लोकमित्र ब्यूरो 
प्रयागराज। समूचे गंगापार क्षेत्र में डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन् जी का जन्म दिन शिक्षक दिवस के रूप में विद्यालयों में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने डॉ0 सर्वपल्ली जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया और उनके बताये हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।  हनुमानगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के धनैचा-मलखानपुर स्थित आशुतोष मेमोरियल स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रख्यात शिक्षाविद और देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के मौके पर प्रफुल्लित एवं उमंग से भरे सभी बच्चों ने अपने शिक्षक शिक्षिकाओं के चरण स्पर्श का आशीर्वाद लिया और मां सरस्वती की प्रतीक लेखनी कलम शिक्षकों को आदर पूर्वक भेंट कर आभार व्यक्त किया । छात्र-छात्राओं ने शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मान और कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के ज्ञानवर्धक मनोरंजक खेल शामिल थे। इस अवसर पर अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह, रूपनारायण एवं मनीष मिश्रा उपस्थित रहे। राजेंद्र सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा कि भविष्य के उत्कृष्ट नागरिक बनाने में शिक्षकों की भूमिका अहम होती है। संस्था के चेयरमैन प्रोफेसर जे.पी.एन मिश्रा ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज की संरचना में शिक्षकों की भूमिका अतुलनीय होती है, स्कूल के डायरेक्टर डॉ0 गिरीश पांडेय एवं मनीष मिश्रा ने भी उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं तथा बच्चों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। विद्यालय की संयोजिका अदिति सिंह ने अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। थरवई संवाददाता के अनुसार सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर परिसर स्थित मांटेसरी स्कूल में छात्र छात्राओं ने शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया, वहीं पर शिक्षिकाओं ने भी बच्चों को बिस्किट टॉफी फल मिष्ठान का वितरण किया गया। इस मौके पर तारावती प्रधानाचार्य, वीना मिश्रा, कंचन शर्मा आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रही। इसी क्रम में केंद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रधानाचार्य गोविंद दुबे व शिक्षक शिक्षिकाओं को बच्चों ने उपहार देकर सम्मानित किया  इसी क्रम में स्वामी विवेकानंद विद्याश्रम सीनियर सेकेंडरी स्कूल थरवई मैं शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष रायजादा, आशुतोष पांडेय आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय कुसुगुर में शिक्षक दिवस समारोह संपन्न हुआ। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने शिक्षिकाओं को उपहार देकर के आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सुशील, मंजू कुमारी, आकांक्षा शुक्ला, बिना सिंह, सरिता राय, उजाला, नीलम यादव, मीरा यादव आदि शिक्षिकाओं ने भी छात्र छात्राओं को फल मिष्ठान बिस्किट टॉफी देकर बच्चों का मान बढ़ाया। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय मटियारा में शिक्षक दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य रीना सिंह, आशा पटेल सहित तमाम शिक्षिकाएं मौजूद रहे। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय लेहरा के प्रधानाचार्य डॉक्टर धर्मराज यादव ने बच्चों को फल मिठाई मिष्ठान का वितरण करके बच्चों का मान बढ़ाया। इसी प्रकार जगत प्रभा पब्लिक स्कूल, माधव नगर बिगहिया में शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन सरस्वती वंदना के बाद शिक्षक दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय की प्रबंधक स्मिता सिंह, कुलदीप सिंह, केवी सिंह, कमलेश द्विवेदी, राजू सिंह आदि मौजूद रहे।  लालगोपालगंज संवाददाता के अनुसार प्रयाग पब्लिक स्कूल लालगोपालगंज, श्री राम विश्रामधाम आश्रम व श्री तुलसी साहित्य साहित्य प्रचार समिति के तत्वावधान में उत्साह के साथ 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा  संत-महात्माओं की उपस्थिति रही। प्रिंसिपल एच आर हनैवी ने बताया कि आज शिक्षक दिवस के अवसर पर हम सभी लोग भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को माल्यार्पण करते हुए राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखकर शिक्षा के क्षेत्र एवं समाज को नई दिशा देने का संकल्प लेते हैं।  श्री तुलसी साहित्य प्रचार समिति के द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ श्रृंगवेरपुर धाम पीठाधीश्वर महन्त श्री राम प्रसाद दास शास्त्री जी महाराज ने दीप प्रज्वलित करते हुए किया। पीठाधीश्वर महाराज ने बताया कि आने वाला समय शिक्षकों का है। इस अवसर पर स्थानीय लोगो और ग्रामीणो ने पूर्व राष्ट्रपति की प्रतिमा को फूल माला समर्पित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान हेतु याद किया। इस अवसर पर घनश्याम, पवन शुक्ला, आलोक तिवारी, कंचन मैम, विवेक, दिनेश, अनिल, श्रीश बाहुबली महाराज सहित अन्य तमाम लोग उपस्थित रहे। सैदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार गुरुकुल कांवेंट स्कूल सैदाबाद में शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री मती संध्या सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला । इस मौके पर अदिति गुप्ता, तन्वी, नूर फातिमा, इशान त्रिपाठी, जान्हवी, अनादि, नितिश जायसवाल आदि रहे। आयोजित कार्यक्रम का संचालन सुमिता बनर्जी जी ने किया और बी0के0 सिंह ने आभार प्रकट किया। इसी प्रकार डॉ0 गणेश प्रसाद विधि महाविद्यालय में शिक्षक दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें कॉलेज के प्रबंधक अखिलेश तिवारी, प्रिंसिपल डॉ0 वी.एस. शर्मा, महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटिव इंचार्ज मनोज कुमार, के0के0 तिवारी  (एच ओ डी ) को विद्यार्थियों के द्वारा सम्मानित किया गया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment