आज वी.एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में देव स्वरूप शिक्षक-शिक्षिकाओं के विशेष सम्मान लिए आयोजित किया गया विशेष कार्यक्रम।
कार्यक्रम को तीन चरणों में आयोजित किया गया।
प्रतापगढ़ । आज शिक्षक दिवस पर सर्वप्रथम प्रार्थना-सभा में विद्यालय के निदेशक श्री राकेश सिंह जी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी शिक्षिकाओं के लिए प्रस्तुति दी। दूसरे चरण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कक्षा सात की छात्रा हर्षिता, इशिका, आस्था, अक्षरा, एन्जेल,आरूषी, अंशिका,इक्षिता,अक्षिता,यशस्वी ने ब्रह्मा, विष्णु, महेश स्वरूप शिक्षक-शिक्षिकाओं के विशेष सम्मान हेतु नृत्य प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया और इसी क्रम में संचिता,नित्या, जिज्ञासा,अनन्या, कैफ़ आदि ने सदियों चली आ रही गुरु-शिष्य परंपरा जीवंत करते हुए भाषण व गायन की प्रस्तुतियां दीं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री समीर त्रिवेदी ने पूर्व राष्ट्रपति शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के बारे में बताते हुए कहा कि जिस तरह एक पक्की नींव ही ठोस और मजबूत भवन का निर्माण करती है, ठीक उसी प्रकार शिक्षक विद्यार्थी रूपी नींव को सुदृढ़ करके उस पर भविष्य में सफलता रूपी भवन खड़ा करने में सहायता करता है। तीसरे चरण में समस्त शिक्षक – शिक्षिकाओं को उपहारों तथा पुष्प अर्पित करते हुए छात्र छात्राओं ने सम्मानित किया और उनकी एक झलक प्रस्तुत की। विद्यालय के निदेशक श्री राकेश सिंह जी और निदेशिका श्रीमती अलका सिंह जी ने सभी देव तुल्य शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी और उपहार भेंट करते हुए कहा कि एक बच्चे के जीवन में उसकी मां पहली गुरू होती है, जो हमें इस संसार से अवगत कराती हैं। वहीं दूसरे स्थान पर शिक्षक होते है, जो हमें सांसारिक बोध कराते हैं। जिस प्रकार एक कुम्हार मिट्टी को।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































