V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

गणेश भगवान की विसर्जन यात्रा के साथ गणशोत्सव संपन्न

लोकमित्र ब्यूरो
नैनी(प्रयागराज)। श्रमिक बस्ती, नैनी मे आयोजित पांच दिवसीय यमुनापार विशाल गणपति सांस्कृतिक महोत्सव विसर्जन यात्रा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन रविवार को प्रयागराज की महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता ‘नंदी’ ने भगवान गणेश का पूजन, अर्चन, वंदन किया। उन्होंने पूर्णाहुति यज्ञ में सम्मिलित होकर आहुति दी। पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि धर्म हमें आपस में जोड़े रखता है और जीवन जीने का उचित मार्ग दिखलाता है। कार्यक्रम के संयोजक पं महेश मधुकर मंगरुलकर ने मेयर का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात् बाजे – गाजे के साथ भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा निकाली गई। विसर्जन यात्रा का जगह –  जगह पर नगर-वासियों द्वारा स्वागत किया गया। विसर्जन यात्रा मानस पार्क से प्रारंभ होकर पीएसी कॉलोनी, गुरु नानक नगर, रामनगर चौराहा होते हुए अरैल क्षेत्र में समाप्त हुई। विसर्जन यात्रा में पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए एवं नृत्य किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पंडित महेश मधुकर, राज कुमार त्रिपाठी, रवि करन सिंह तोमर, शिव शंकर दीक्षित, पार्षद नीलम यादव, आर के शुक्ला, बाल कृष्ण मिश्र, अतुल सिंह, चंद्रकांत मंगरुलकर, अभिषेक पांडे, अनंता राखे, रवि मिश्रा,  हरजीत सिंह मारवाह, राजेश मिश्र, अनिल विश्वकर्मा, गुरुप्रकाश राव,        ज्योति मंगरुलकर, ऊषा पाण्डेय, रेखा श्रीवास्तव,  पिंकी गुप्ता, सरोज सिंह, भावना मंगरुलकर, अक्षय मंगरुलकर आदि उपस्थित रहे। इससे पूर्व शनिवार को मुंबई से पधारी मशहूर भोजपुरी गायिका राधा श्रीवास्तव ने अपने भजनों एवं गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। पं आनन्द शर्मा, अमित श्रीवास्तव एवं जलज रंजन के मनमोहक  गीतों ने कार्यक्रम में चार चांद लगाये। श्रोताओं ने गीतों का खूब आनंद उठाया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लोकमित्र ब्यूरो
नैनी(प्रयागराज)। श्रमिक बस्ती, नैनी मे आयोजित पांच दिवसीय यमुनापार विशाल गणपति सांस्कृतिक महोत्सव विसर्जन यात्रा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन रविवार को प्रयागराज की महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता ‘नंदी’ ने भगवान गणेश का पूजन, अर्चन, वंदन किया। उन्होंने पूर्णाहुति यज्ञ में सम्मिलित होकर आहुति दी। पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि धर्म हमें आपस में जोड़े रखता है और जीवन जीने का उचित मार्ग दिखलाता है। कार्यक्रम के संयोजक पं महेश मधुकर मंगरुलकर ने मेयर का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात् बाजे – गाजे के साथ भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा निकाली गई। विसर्जन यात्रा का जगह –  जगह पर नगर-वासियों द्वारा स्वागत किया गया। विसर्जन यात्रा मानस पार्क से प्रारंभ होकर पीएसी कॉलोनी, गुरु नानक नगर, रामनगर चौराहा होते हुए अरैल क्षेत्र में समाप्त हुई। विसर्जन यात्रा में पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए एवं नृत्य किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पंडित महेश मधुकर, राज कुमार त्रिपाठी, रवि करन सिंह तोमर, शिव शंकर दीक्षित, पार्षद नीलम यादव, आर के शुक्ला, बाल कृष्ण मिश्र, अतुल सिंह, चंद्रकांत मंगरुलकर, अभिषेक पांडे, अनंता राखे, रवि मिश्रा,  हरजीत सिंह मारवाह, राजेश मिश्र, अनिल विश्वकर्मा, गुरुप्रकाश राव,        ज्योति मंगरुलकर, ऊषा पाण्डेय, रेखा श्रीवास्तव,  पिंकी गुप्ता, सरोज सिंह, भावना मंगरुलकर, अक्षय मंगरुलकर आदि उपस्थित रहे। इससे पूर्व शनिवार को मुंबई से पधारी मशहूर भोजपुरी गायिका राधा श्रीवास्तव ने अपने भजनों एवं गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। पं आनन्द शर्मा, अमित श्रीवास्तव एवं जलज रंजन के मनमोहक  गीतों ने कार्यक्रम में चार चांद लगाये। श्रोताओं ने गीतों का खूब आनंद उठाया।

Leave a Comment