V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अवंतिका विकास समिति की जागरूकता बैठक सम्पन्न

लोकमित्र ब्यूरो
नैनी(प्रयागराज)। पीडीए कालोनी की मूलभूत जन समस्याओं को लेकर अवंतिका विकास समिति के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार को बी ब्लांक स्थित मनोकामना  पार्क में समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी शिव शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक का कुशल संचालन बद्री प्रसाद मिश्रा ने किया।  बैठक के आयोजक अरुण कुमार पाण्डेय ने बताया कि बी ब्लाक स्थित इस पार्क की हालत वर्षों से दयनीय बनी हुयी है तथा  वर्तमान मे सुन्दरीकरण के नाम पर मात्र खानापूर्ति कर जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग हो रहा है शैलेश कुमार सिंह ने कहाकि पार्क मे स्वच्छता के साथ मोहल्ले की खराब सड़के बनाने की भी आवश्यकता है। समिति के संयोजक पत्रकार गजेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन मे कहाकि शासन प्रशासन की खाऊ कमाऊ नीति के खिलाफ संघर्ष हेतु जनशक्ति के साथ ही मनशक्ति की भी जरूरत है जिसके लिए जागरुकता जरूरी है। बैठक मे  एन पी मिश्रा, धीरेन्द्र चौधरी, मीना जायसवाल,  सुनील श्रीवास्तव, गंगा प्रसाद ठाकुर, सुनील साहनी,दशरथ लाल, के पी श्रीवास्तव आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लोकमित्र ब्यूरो
नैनी(प्रयागराज)। पीडीए कालोनी की मूलभूत जन समस्याओं को लेकर अवंतिका विकास समिति के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार को बी ब्लांक स्थित मनोकामना  पार्क में समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी शिव शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक का कुशल संचालन बद्री प्रसाद मिश्रा ने किया।  बैठक के आयोजक अरुण कुमार पाण्डेय ने बताया कि बी ब्लाक स्थित इस पार्क की हालत वर्षों से दयनीय बनी हुयी है तथा  वर्तमान मे सुन्दरीकरण के नाम पर मात्र खानापूर्ति कर जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग हो रहा है शैलेश कुमार सिंह ने कहाकि पार्क मे स्वच्छता के साथ मोहल्ले की खराब सड़के बनाने की भी आवश्यकता है। समिति के संयोजक पत्रकार गजेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन मे कहाकि शासन प्रशासन की खाऊ कमाऊ नीति के खिलाफ संघर्ष हेतु जनशक्ति के साथ ही मनशक्ति की भी जरूरत है जिसके लिए जागरुकता जरूरी है। बैठक मे  एन पी मिश्रा, धीरेन्द्र चौधरी, मीना जायसवाल,  सुनील श्रीवास्तव, गंगा प्रसाद ठाकुर, सुनील साहनी,दशरथ लाल, के पी श्रीवास्तव आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

Leave a Comment