V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अंडा उत्पादक किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ

अंडे के लागत मूल्य से बराबर नीचे रेट रहने से होने वाले असहनीय घाटे के कारण किसानों ने किया आंदोलन।
प्रयागराज। कुक्कुट विकास समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आज प्रदेश के अंडा उत्पादक किसानों द्वारा विशाल अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ किया गया। कुक्कुट विकास समिति उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष वी पी सिंह ने बताया कि प्रदेश एवं पूरे भारतवर्ष के अंडा उत्पादक किसान अंडे के लागत मूल्य से बराबर नीचे रेट रहने से होने वाले असहनीय घाटे के कारण आंदोलित हैं। वी पी सिंह ने बताया कि अंडे का रेट नेशनल एग कॉर्डिनेशन कमेटी (एन ई सी सी) द्वारा पूरे भारत में राज्य वार व जोन वार निकाला जाता है। एन ई सी सी कोई सरकारी संस्था नहीं है बल्कि एक प्राइवेट संस्था है। जिसके पास अंडे का रेट निर्धारित करने का कोई संवैधानिक अधिकार नहीं है। समिति सचिव मोहम्मद नाजिम ने बताया कि वेंकीज ग्रुप जो चिक्स, पोल्ट्री की दवाइयां, वैक्सीन एवं फीड बनाती है, के द्वारा यह संस्था बनाई गई है। एन ई सी सी अंडा व्यापारियों के साथ मिलकर अंडे का रेट गिराकर किसानों से खरीद कर कोल्ड स्टोरेज में रखती है एवं कुछ दिन बाद अंडे का रेट बढ़कर मार्केट में बेच दिया जाता है।  अपने चरणबद्ध आंदोलन में मुख्य वक्ताओं ने अपनी मांगो में सरकार को चेताया कि अंडा उत्पादक किसानो की समस्त समस्याओं का समाधान होने तक धरना अनिश्चित कालीन जारी रहेगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अंडे के लागत मूल्य से बराबर नीचे रेट रहने से होने वाले असहनीय घाटे के कारण किसानों ने किया आंदोलन।
प्रयागराज। कुक्कुट विकास समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आज प्रदेश के अंडा उत्पादक किसानों द्वारा विशाल अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ किया गया। कुक्कुट विकास समिति उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष वी पी सिंह ने बताया कि प्रदेश एवं पूरे भारतवर्ष के अंडा उत्पादक किसान अंडे के लागत मूल्य से बराबर नीचे रेट रहने से होने वाले असहनीय घाटे के कारण आंदोलित हैं। वी पी सिंह ने बताया कि अंडे का रेट नेशनल एग कॉर्डिनेशन कमेटी (एन ई सी सी) द्वारा पूरे भारत में राज्य वार व जोन वार निकाला जाता है। एन ई सी सी कोई सरकारी संस्था नहीं है बल्कि एक प्राइवेट संस्था है। जिसके पास अंडे का रेट निर्धारित करने का कोई संवैधानिक अधिकार नहीं है। समिति सचिव मोहम्मद नाजिम ने बताया कि वेंकीज ग्रुप जो चिक्स, पोल्ट्री की दवाइयां, वैक्सीन एवं फीड बनाती है, के द्वारा यह संस्था बनाई गई है। एन ई सी सी अंडा व्यापारियों के साथ मिलकर अंडे का रेट गिराकर किसानों से खरीद कर कोल्ड स्टोरेज में रखती है एवं कुछ दिन बाद अंडे का रेट बढ़कर मार्केट में बेच दिया जाता है।  अपने चरणबद्ध आंदोलन में मुख्य वक्ताओं ने अपनी मांगो में सरकार को चेताया कि अंडा उत्पादक किसानो की समस्त समस्याओं का समाधान होने तक धरना अनिश्चित कालीन जारी रहेगा।

Leave a Comment