पठानकोट । सीडीपीओ कमलेश रानी के निर्देशों अनुसार वार्ड नंबर 7 आंगनबाड़ी सेंटर में सुपरवाइजर शुभ लता की अगुवाई में पोषण माह के तहत महिलाओं एवं बच्चों को जानकारी दी गई सुपरवाइजर शुभ लता ने जानकारी देते हुए कहा कि जिले में 1 से 30 सितंबर तक पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पोषण एवं स्वास्थ्य के बारे में जानकारी जागरूकता एवं उपाय पर ध्यान केंद्रित करते हुए कई आयोजन किए जा रहे हैं। आयोजन में कई गतिविधियों के माध्यम से हितग्राहियों को पोषण के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत आंगनवाड़ी केंद्र पर गर्भवती माताओं, कुपोषित बच्चों एवं अन्य हितग्राहियों को परियोजना एवं पोषण माह के बारे में समझाइश दी गई। पोषण मटका किचन गार्डन एवं रंगोली के माध्यम से पोषण के महत्व को समझाया गया। और इस अवसर पर बच्चों का वजन किया गया ।



उत्तरप्रदेश







शेयर करें



































































