पार्टी मुखिया ने हमेशा समाजवादियों को दी यही सीख
सपा ने कई गांवों में बाढ़ पीड़ितों में बांटा राशन किट
लोकमित्र व्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, निवर्तमान प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने बुधवार को मेजा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में पीड़ितों की सहायता हेतु प्रत्येक परिवार के लिए दस किलो का राशन किट वितरित किया है। उन्होंने बगहा गांव में राशन किट वितरण के बाद चर्चा के दौरान कहा कि पीड़ितों के बीच कभी खाली हाँथ नही जाना चाहिए,यह समाजवादी सभ्यता और संस्कार हैं। नरेन्द्र सिंह बुधवार को क्षेत्र के बरसैता, बगहा, चौकी,अमिलिया खुर्द गांवों मे जाकर बाढ़ से प्रभावित परिवारों से मिलकर उन्हें आटा, चावल, दाल, तेल, मसाला, बिस्कुट, मोमबत्ती सहित दैनिक जीवन की उपयोगी सामग्रियों का थैला प्रदान किया। वहाँ मौजूद लोगों से व्यवहारिक बात करते हुए सपा नेता श्री सिंह ने कहा कि हम सबके नेता सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी की सोच है कि हर सपा कार्यकर्ता, हमेशा हर पीड़ित और जरुरतमंद का साथी बनकर खड़ा रहे,यही सपा का धर्म है।अपने नेता के इसी सोच के अनुपालन में हम आपके बीच आपके मुसीबत मे आपके साथी व सहयोगी बनने आए हैं। सपा नेता ने यह भी कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बाढ़ की विभीषिका को रोकने के लिए तटवर्ती इलाकों मे बांध बनाने का निर्णय लिया था,जिसकी शुरुआत भी हो चुकी थी। लेकिन दुर्भाग्य है कि वर्तमान भाजपा सरकार आम जनता के तकलीफों से मुंह चुराते हुए केवल जश्न मे मस्त है।नरेन्द्र सिंह ने उपरोक्त गांवों के 160 बाढ़ पीड़ितों को आवश्यक तथा राशन सामग्री का थैला प्रदान किया। वितरण कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बगहा श्रीमती सुनीता सिंह, भोला पाल, हिमांशु कुमार सिंह एडवोकेट, अरविंद यादव, राम अचल निषाद एडवोकेट, राजेश तिवारी बाबा, सिद्धार्थ सिंह,पारस निषाद,मुकुन्द लाल निषाद, अरविंद कुशवाहा सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































