लोकमित्र ब्यूरो
प्रयागराज । 1 सितम्बर। चोरी के आरोप में पुलिस की जांच के घेरे में आई एक महिला ने आवासीय परिसर में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर में रह रही छाया यादव 40 वर्ष पर जार्जटाउन थाना क्षेत्र निवासी डॉ0 कचनार वर्मा के घर पर हुई चोरी का आरोप लगा था। जांच के दौरान छाया यादव ने अपना जुर्म कबूल किया था। बुधवार को महिला ने कमरे के भीतर फांसी का फंदा बनाकर आत्म हत्या कर लिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस पूरे मामले की जांच गहराई से कर रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें