V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सिंधी समाज ने धूमधाम से मनाया जलदेवता का जन्मोत्सव

o झूलेलाल जन्मदिन पर निकली भव्य शोभायात्रा
प्रतापगढ़। सिंधी समाज ने इष्ट देवता झूलेलाल का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस मौके पर बुधवार को नगर में आकर्षक शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें शामिल झांकियां लोगों के आकर्षक का केन्द्र बनी रही। डांडिया नृत्य ने लोगों का मनमोहा। प्रसाद लेने वालों की भारी भीड़ रही। ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही। हर वर्ष की तरफ इस बार भी सिंधी समाज द्वारा झूलेलाल अर्थात जलदेवता का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नगर में तालिब धर्मशाला से  एक शोभा यात्रा निकाली गई। जो शहर में प्रमुख मार्गो से निकली। जिसमें आगे आगे फूलों से सजी झूलेलाल की पालकी थी। इंडिया पढ़ेगा, पापा कहते हैं बेटा नाम करेगा और जिले की महंगी शिक्षा व्यवस्था और दिखावे की सुविधाओं पर तंज करती हुई झांकी लोगो के लिए आकर्षक का केन्द्र बनी रही। शोभायात्रा के दौरान डांडिया नृत्य आकर्षक का केन्द्र रहा। समाज के मुखिया प्रताप कुंदानी ने बताया कि झूलेलाल का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान राजेश कुंदानी, विनोद लखमानी, प्रताप शादवानी, अभिषेक, मनीष, जीतू, इंद्र, विक्की, शेरू, हरिलाल और घन्नू समेत सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।
Attachments area

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
o झूलेलाल जन्मदिन पर निकली भव्य शोभायात्रा
प्रतापगढ़। सिंधी समाज ने इष्ट देवता झूलेलाल का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस मौके पर बुधवार को नगर में आकर्षक शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें शामिल झांकियां लोगों के आकर्षक का केन्द्र बनी रही। डांडिया नृत्य ने लोगों का मनमोहा। प्रसाद लेने वालों की भारी भीड़ रही। ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही। हर वर्ष की तरफ इस बार भी सिंधी समाज द्वारा झूलेलाल अर्थात जलदेवता का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नगर में तालिब धर्मशाला से  एक शोभा यात्रा निकाली गई। जो शहर में प्रमुख मार्गो से निकली। जिसमें आगे आगे फूलों से सजी झूलेलाल की पालकी थी। इंडिया पढ़ेगा, पापा कहते हैं बेटा नाम करेगा और जिले की महंगी शिक्षा व्यवस्था और दिखावे की सुविधाओं पर तंज करती हुई झांकी लोगो के लिए आकर्षक का केन्द्र बनी रही। शोभायात्रा के दौरान डांडिया नृत्य आकर्षक का केन्द्र रहा। समाज के मुखिया प्रताप कुंदानी ने बताया कि झूलेलाल का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान राजेश कुंदानी, विनोद लखमानी, प्रताप शादवानी, अभिषेक, मनीष, जीतू, इंद्र, विक्की, शेरू, हरिलाल और घन्नू समेत सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।
Attachments area

Leave a Comment