लोकमित्र ब्यूरो
करछना (प्रयागराज)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गलुआबाद गांव के सामने सोमवार की रात 8 बजे के करीब कोहडार-रामपुर मार्ग पर ड्यूटी कर अपनी बाइक से घर के लिए लौटते समय क्षेत्र के कैथी गांव निवासी ऋषि राज पांडे 35 वर्ष पुत्र मुकेश कुमार पांडे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया था। वही टक्कर इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल दो टुकड़ों में बटकर ऋषिराज गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को जिले के अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया था। जिसकी बुधवार सुबह के वक्त उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया है। मुकेश पांडे घर पर रहकर खेती किसानी का काम करते हैं। उनके दो बेटा व एक बेटी में ऋषिराज पहले नंबर का लड़का था।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































