o शहर में कई जगह हुई गणेश मूर्ति की स्थापना
o दस दिन तक होगी पूजा, अनंतचतुर्दशी को होगा विसर्जन
प्रतापगढ़। बुधवार को गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। घरों के साथ पंडालों में विघ्नकर्ता गणेश की मूर्ति की स्थापना विधि विधान से पूजन के साथ हुई। अब से लेकर दस दिन तक गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाया जाएगा। अनंत चतुर्दशी को वैदिक मंत्रों के साथ विसर्जन यात्रा निकालकर इनको जल में प्रवाहित किया जाएगा।
पुराणों के अनुसार भगवान गणेश का जन्म चतुर्दशी के दिन हुआ था। इसलिए इस दिन को उनके जन्मदिन के रूप में मनाते हैं। पहले दिन से इसकी शुरुआत होती है और पूरे दस दिनों तक इसकी धूम रहती हैं। मान्यता है कि गणेश मूर्ति घरों में होनी चाहिए। संकट और दुःख को दूर करते हैं। इसलिए इन्हें विघ्नहर्ता भी कहते हैं। भक्तों के मनोरथ सिद्ध करते हैं। इसलिए सिद्धविनायक कहलाते हैं। बुधवार इनका ही दिन होता है। संयोग से चतुर्थी भी इसी दिन पड़ी। सिविल लाइंस, वीमार्ट, मालगोदाम, श्याम बिहारी गली समेत कई स्थानों पर गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाया गया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































