प्रतापगढ़ । भाद्र पद मास शुक्ल पक्ष की हरतालिका तीज के पावन पर्व पर रामानुज आश्रम पहुंचकर जनपद प्रतापगढ़ के सांसद संगम लाल गुप्ता ने धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास से आशीर्वचन प्राप्त किया। उक्त अवसर पर सांसद महोदय जनपद वासियों को हरतालिका तीज की बधाई देते हुए कहा कि संतों का आशीर्वाद और मां भगवती की कृपा के कारण आज मुझे जनपद प्रतापगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती सभी का कल्याण करें यही मेरी प्रार्थना है।
मनुष्य को सदा संतो के प्रति आस्था एवं ईश्वर में विश्वास रखते हुए अपने कर्मों को करते रहना चाहिए। एक न एक दिन उसका फल अवश्य प्राप्त होता है। माननीय प्रधानमंत्री जी माननीय अमित शाह जी आदरणीय गडकरी जी एवं सम्माननीय बाबा योगी जी की कृपा से जल्द ही ए टी एल के मैदान में कारखानों का एक केंद्र स्थापित होगा। जिसमें जनपद के हजारों लोग नौकरियां प्राप्त करेंगे। ए टी एल का विकास करना मेरा सपना था। वह पूर्ण होने जा रहा है। अप्रैल 2023 के अंदर लालगंज सगरा रानीगंज मोहनगंज तथा रानीगंज थाना का बाईपास तथा नए माल गोदाम रोड का उपरगामी पुल एवं भूपियामऊ से गोंड़े तक सड़क का चौड़ीकरण प्रतापगढ़ का बाईपास तैयार हो जाएगा। इस अवसर पर धर्माचार्य द्वारा भगवान नैमिष नाथ रामानुज कोट नैमिषारण्य का अंगवस्त्रम जगन्नाथ पुरी से लाई गई तुलसी की माला जप माली एवं भगवान श्री जगन्नाथ जी का महाप्रसाद प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नारायणी रामानुज दासी दंत विशेषज्ञ डॉक्टर अवंतिका पांडे एवं डॉ विवेक पांडे डॉ अंकिता पांडे अभिषेक पांडे मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































